Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 30 March 2025 : रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 30 March 2025 : रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज से चैत्र नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो रही है। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज 30 मार्च 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार है। प्रतिपदा तिथि दोपहर 12:49 बजे तक रहेगी। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 मनकी एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से सम्बंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का आस्वाद ले सकेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। बडो-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएँगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे भी खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता छाइ रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलिएगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में फिर भी सक्रिय रहने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारीयों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बडे-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। उपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ होगा। मध्याहन के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिकरुप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा। ऐसा गणेशजी कहते है।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आचारविचार पर संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा। संतानो के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पडेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का प्रयास कीजिएगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। इश्वरभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मनको शांति प्रदान करेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखिएगा। कलाकारों के लिए आजका दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के मित्र और सम्बंधी भी सहकार देंगे। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिरभी प्रत्येत कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहकार प्राप्त होगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आज सावधानीपूर्वक बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखिएगा। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएँगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सन्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। व्यवसायीजनों को व्यवसाय सम्बंधि चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर सही मुहर लगाईएगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा परभी संयम रखना होगा। जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप मुडेंगे। परिवार में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्य-सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। परिवारजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में भी ध्यान रखिएगा। नकारात्मक विचारों को प्रभावित न होने दीजिएगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts