Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 28 March 2025 : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 28 March 2025 : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifalआज 28 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। चतुर्दशी तिथि शाम 07:55 बजे तक रहेगी। शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 आजके दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएँगे, परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। धन का खर्च होगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे और गणेशजी के आशीर्वाद है। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। व्यावसाय में भी आप को यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएँगे। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी उपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धनका व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याहन के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बडे-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 आजके दिन मनको शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। धन की तंगी रहेगी। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे। किसीके साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएँगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आजका दिन आपके लिए गणेशजी शुभ बताते हैं। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-किर्ती में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 आज जिद्दीपन छोड़ देने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते है। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्छ होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। नये काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट सम्बंधित बीमारीओं से सावधान रहें। यात्रा – प्रवास टालें।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके- फुलके होने का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरुप से व्यग्रता रहेगी। स्त्रीयों को प्रसाधनों के पीछे धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्याप्राप्ति के लिए विद्यार्थीयों का समय अच्छा है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आप का मन निराश न हो जाए इस का ध्यान रखिएगा। विद्यार्थीयों को विद्याप्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के भी कार्य में विध्न न डालिएगा। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आप का मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts