Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 27 May 2025 : मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 27 May 2025 : मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज 27 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या और मंगलवार है। अमावस्या दोपहर 08:31 बजे तक रहेगी। इस दौरान कृत्तिका सुबह 05:32 AM, रोहिणी नक्षत्र देर रात 02:50 AM तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। इस दिन मंगल देव की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 7 आज जो भी कार्य करेंगे उसमें उत्साह बना रहेगा। शारीरिक व मानसिक रुप से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ खुशी के पल बिता सकेंगे। मां की तरफ से लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रवास की संभावना है। आर्थिक लाभ, स्वादिष्ट भोजन और भेंट- सौगात प्राप्त करके आनंद का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 4 आप के भीतर क्रोध और हताशा हावी होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार और आर्थिक मामलों की चिंता बनी रहेगी। स्वभाव की उग्रता के कारण किसी के साथ मतभेद या झगड़े होने की संभावना है। मेहनत का परिणाम नहीं मिलेगा। गणेशजी की सलाह है कि इसका ध्यान रखना पड़ेगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 8 आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार या नौकरी में लाभ हो सकेगा। उच्च पदाधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह की संभावना है। स्त्री मित्रों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी के अनुसार आपकी आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आज आप घर की सजावट में अधिक समय देंगे। घर के लिए नए फर्निचर खरीदेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा तथा पदोन्नति होने की भी संभावना है। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सरकार की ओर से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने सभी काम बेहतरीन तरीके से सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 4 गुस्से वाला स्वभाव होने के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। संघर्ष या विवाद के कारण किसी के नाराज होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें नहीं तो धोखा हो सकता है। व्यवसाय या नौकरी में परेशानी आएगी जिसके कारण इच्छानुसार काम नहीं हो सकेगा।किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 2 नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा तबीयत खराब हो सकता है। गुस्से को काबू करने के लिए मौन की दवा अपनाएं। खर्च में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें, ध्यान रखें कि वे आपको परेशान नहीं करें। आपको जल और अग्नि से भी बचना होगा। कानूनी या अनैतिक काम से परेशानी हो सकती है।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 1 आज का दिन मौज- मस्ती, मनोरंजन, रोमांस और प्रणय में बीतेगा।आप लोगों का सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारों से लाभ होगा। अच्छे वस्त्रालंकार खरीद सकते हैं। वैवाहिक और वाहन सुख का अच्छी तरह आनंद ले सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर है।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 3 घर में सुख- शांति का माहौल है आप उससे राहत का अनुभव करेगें।शारीरिक – मानसिक स्फूर्ति के कारण काम करने का उत्साह होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। अधूरे कार्य अब पूरे होंगे। गणेशजी कहते हैं कि लक्ष्मीजी का आशीर्वाद आपके साथ है इसलिए छोटे खर्च होने पर भी आप चिंता नहीं करेंगे।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 9 गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी यात्रा के विषय में विचार नहीं करेंगे। काम में सफलता न मिलने से आप निराश होंगे और स्वभाव में आवेश होगा। गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बाकी सब खराब हो सकता है। पेट की तकलीफ से परेशानी हो सकती है। विवाद या चर्चा के कारण समस्याएँ बढ़ सकती हैं। संतान भी चिंता का कारण बन सकते हैं। रोमांस और आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबीसफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी का कहना है कि आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। समाज में अपमानित होने का योग है। शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। शारिरीक रुप से थकान हो सकती है। स्त्रियों से नुकसान होने की संभावना है।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 3 आज आपको मानसिक राहत का एहसास होगा, ऐसा गणेशजी का कहना है। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के कारण आपका उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर होगें। घर में रिश्तेदार और मित्रों के आने से खुशी अनुभव करेंगे। यात्रा का योग है। आप प्रियजनों से मिल सकेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 5 गणेशजी का आपको सलाह है कि अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। वित्तीय मामले और लेन-देन में सावधानी रखनी पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होगा। मन पर नकारात्मकता हावी होगी और उसमें से बाहर निकलने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। खानपान पर ध्यान नहीं रखने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts