Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 25 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 25 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज 25 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार है। एकादशी तिथि रात 03:45 बजे तक रहेगी। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। इस दिन मंगल देव की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें ऐसी गणेशजी की सलाह है नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य सरलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों को सहाय रूप बनने का प्रयत्न भी आप करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मनभी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। उपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आजका दिन सुख-शांतिपूर्वक बितेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे। परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायिकों के लिए आजका दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन के हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजनादि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। धनहानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से अलिप्त रहिएगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आजका दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा संकेत गणेशजी देते हैं। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख होने की संभावनाएँ अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में द्विधा रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा तो धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 कोर्ट- कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ। मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा। परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेंगे। इसलिए व्यवहार- वर्तन पर ध्यान रखिएगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 आपके विचारों में आज दृढता अधिक नहीं होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। पिता तथा बडों की ओर से लाभदायी दिन है। साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आप के लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts