Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 23 March 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 23 March 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 23 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार है। नवमी तिथि सुबह 05:37 बजे तक रहेगी। इस दौरान पूर्वाषाढा नक्षत्र सुबह 04:18 बजे तक रहेगा। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन मिश्र फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। आप आज जो भी प्रयत्न करें वे गलत दिशा में हों ऐसा गणेशजी को लगता है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएँ ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिकरूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा। प्रवास लाभदायी नहीं होंगे । संभवतः आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। पूरे दिन गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते है कि आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। प्रियतम के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी परिणाम स्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। मित्रो के साथ मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। धन नाहक खर्च होगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आप का दिन शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते है। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। व्यावहारिक प्रसंग के कारण यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें। पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्घि का है।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी के कहने के अनुसार आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थीयों के विद्योपार्जन में अवरोध आएंगे।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आज धार्मिक प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिकरुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। अकस्मात और आपरेशन से संभलकर चलें। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव होगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति से धन्यता का अनुभव करेंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts