Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 23 April 2025 : बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 23 April 2025 : बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 23 अप्रैल 2025 को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है। दशमी तिथि शाम 04:43 बजे तक रहेगी। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इस दिन बुध देव की पूजा करने से बुद्धि तेज होती है और व्यापार में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 4 गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों के सम्बंध में विचार विमर्श करेंगे। घर को नए शिरे से संयोजित करके आप उसे एक नया स्वरूप देंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी। स्त्रियों तथा माता की तरफ से लाभ होने की संभावना है। अपने काम में सरकारी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। कार्यभार के कारण आपके चिंतित होने की संभावना है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 8 गणेशजी की कृपा से आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में व्यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने मिजाज को काबू में रखना पड़ेगा, जिससे कोई समस्या न खड़ी हो। बीमार व्यक्ति आज कोई नई उपचार पद्धति न अजमाएँ या आपरेशन न कराएँ। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी अनुभव होगी, स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याएँ खड़ी हो सकती हैं। प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 6 आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप परिवारजनों या मित्रों के साथ घूमने या फिल्म देखने जाएँगे, ऐसी संभावना है। आप अच्छा भोजन ग्रहण करेंगे। सुंदर वस्त्रालंकार या नए वाहन खरीदने का योग है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में भागीदारी से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव होगा। प्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ रहे प्रेमीजनों को सफलता मिलेगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 4 आपके घर में आनंद का वातावरण रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेग। आपको मान- सम्मान प्राप्त होगा और उसके कारण खुशी अनुभव करेंगे आफिस में सहकर्मीगण आपकी मदद करेंगे। आपको बीमारी से राहत मिलेगी। ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे और उससे लाभ होगा। विरोधी आपसे हार मान लेंगे।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 आज आपको संतान सम्बंधी प्रश्न सताएँगे। आपको पेट सम्बंधी चिंताएँ रहा करेंगी। विद्याध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपको बौद्धिक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आनंद से भरपूर रहेगी। आपको शेयर- सट्टा के मामले में सावधान रहना पड़ेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 1 आज अत्यधिक भावुकता आपके मन को आर्द्र बनाएगी। स्त्री और माताजी से सम्बंधित चिंताएँ रहा करेंगी। प्रवास के लिए उचित समय नहीं है। इसलिए आज प्रवास का विचार बदल डालने की सलाह है। छाती में पीड़ा अनुभव होगा। गणेशजी की सलाह है कि जमीन या मिल्कियत के मामले में सावधान रहना पड़ेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रख सकेंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 5 गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 9 पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई मतभेद हुआ हो तो उसका समाधान कर लेने की गणेशजी की सलाह है। गलत पैसे खर्च नहीं करना चाहिए। मन में द्विधा रहने के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। निर्धारित काम में सफलता न मिलने की संभावना है। संदेश व्यवहार से आपको लाभ हो सकता है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 5 गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर होने से निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे। सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे तथा अच्छे वस्त्रालंकार पहनने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद  लकी नंबर – 2 आपको आज किसी का जमानती न बनने और किसी के साथ पैसे की लेन-देन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च बढ़ सकता है। तन-मन में अस्वस्थता अनुभव होगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप किसी का भला करने में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ेंगे, ऐसी संभावना है। क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा। आपके अपमानित होने की भी संभावना है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 8 आप समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक प्रवृत्तियों में आप भाग लेंगे। आपको मित्रों और बुजुर्गों से अच्छी मदद मिलेगी। आपका मित्र मंडल विशाल बनेगा। नौकरी या व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी। आपको पत्नी और संतान की तरफ से लाभ होगा। कोई अशुभ प्रसंग हो सकता है। लग्न का योग भी अच्छा है। आपके द्वारा प्रवास की योजना बनाए जाने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts