Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 15 March 2025 : शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 15 March 2025 : शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 15 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार है। प्रतिपदा तिथि दोपहर में 02:33 बजे तक रहेगी। शनिवार को शनि देव को समर्पित किया जाता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 साहित्य का सर्जन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धीयों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टालिएगा। नकारात्मक विचारों से बंधकर चलिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बना रहेगा। परिवारजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढ़ेगी। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्ता में न धकेल दे इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत है।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फँस जाएँगे। परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनाभरे सम्बंधों में बंधोगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहिएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिरभी क्रोध पर संयम रखिएगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आजका दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलिएगा। भ्रांति होने से दूर रहिएगा। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। मध्याहन के बाद आप का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रवर्ग से लाभ होगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आपका आजके दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। लेकिन मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिध्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 आजके दिन के लिए संभलकर चलने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहिएगा और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दीजिएगा। ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएँगे। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहिएगा। फिरभी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 आज साधारण सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड बन जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे इसकी सावधानी बरतिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी आपको सलाह देते है। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts