सैलरी न मिली तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, जबलपुर में 125 फीट ऊंचाई पर 4.5 घंटे बैठा रहा ड्राइवर
Publish Date: 19 Apr 2025, 12:35 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ट्रक ड्राइवर 125 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ड्राइवर लक्ष्मण बमलेन (40), जो नगना गांव का रहने वाला है, अपनी सैलरी न मिलने से नाराज था। उसने जान देने की धमकी दी और करीब साढ़े चार घंटे तक टावर पर बैठा रहा। ड्राइवर को टावर पर देख लोगों में हड़कंप मच गया। फिर ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। इसके कुछ समय बाद विभाग के अधिकारियों ने टावर की सप्लाई बंद की और युवक को नीचे उतारा।
4 घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा युवक
उतारने के बाद लाइनमैन और परिजनों ने मिलकर लक्ष्मण को समझाया। दरअसल, युवक 4 घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। युवक की सैलरी 11000 बताई जा रही है। जब उसने नीचे उतरने से मना कर दिया तो मौके पर पुलिस और अधिकारियों के साथ लक्ष्मण के बच्चे भी पहुंचे। आखिरकार सैलरी देने के आश्वासन पर वह रात 8:30 बजे नीचे उतरा।
मौत का खतरा, फिर भी नहीं डगमगाया
जिस टावर पर लक्ष्मण चढ़ा था, उसमें 1.32 लाख वोल्ट करंट था, जो घर की बिजली से 600 गुना ज्यादा होता है। इतनी तेज लाइन के पास जाने से भी जान का खतरा रहता है। लेकिन टावर में इंसुलेटर होने से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के दौरान लक्ष्मण ने गुस्से में अपना मोबाइल, चश्मा और कपड़े भी नीचे फेंक दिए।
ये भी पढ़ें- JEE Main Result 2025 : कोटा के ओमप्रकाश ने किया टॉप, 24 स्टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल; NTA ने जारी किया सेशन-2 का रिजल्ट