7 छात्रों ने 50 फीट की पेंटिंग में उकेरी कृष्णलीला
बिड़ला संग्रहालय: भोपाल और इंदौर के आर्टिस्ट्स ने की तीन दिन की लाइव पेंटिंग

जीपी बिड़ला संग्रहालय में कला केशव आर्ट ग्रुप के 7 स्टूडेंट्स ने संग्रहालय परिसर में भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को तीन दिन तक लाइव पेंटिंग कर 25-25 फीट लंबाई के दो कैनवास पर उकेरा। इस अवसर पर पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास, शशिकांत लिमये, डॉ. आशीष चाचोदिया, देवेंद्र प्रकाश तिवारी, विकास दुबे, संग्रहालय अध्यक्ष बीके लोखंडे उपस्थित रहे। एग्जीबिशन 31 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देखी जा सकती है।
इन स्टूडेंट्स ने की पेंटिंग
मानसी बंसोड़े ने बताया कि उन्होंने इस टीम को क्यूरेट किया, जिसमें उनके साथ रोशनी पटेल, पारुल चचाने, ऋचा शाक्य, गगन पटेल, प्रदीप परते और इंदौर के पीयूष डाबर ने साथ दिया।





















