सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना और चांदी दोनों के दामों में तेज कमजोरी देखने को मिली है जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹8,000 गिरकर ₹1.48 लाख पर आ गया है। इससे पहले 18 मार्च को इसका भाव ₹1.56 लाख था। वहीं चांदी की कीमत में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी ₹20,000 सस्ती होकर ₹2.30 लाख पर पहुंच गई जो पहले ₹2.50 लाख प्रति किलो थी। पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो सोना करीब ₹13,000 और चांदी ₹38,000 तक सस्ती हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Share Market Today: 22 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2497 अंक टूटा; निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे
इस साल की शुरुआत में सोने ने जोरदार तेजी दिखाई थी लेकिन अब इसमें तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा अस्थिरता देखी गई है।
अमेरिका में फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण भी कीमती धातुओं में दबाव बना हुआ है, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट आई है।