Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

49% पाकिस्तानी चाहते हैं भारत से दोस्ती

Follow on Google News
49% पाकिस्तानी चाहते हैं भारत से दोस्ती

इस्लामाबाद। एक ताजा सर्वे के अनुसार, लगभग आधे पाकिस्तानियों या 49 फीसदी की राय है कि उनके देश और पड़ोसी भारत के बीच हवाई और जमीनी संपर्क बहाल किया जाना चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलप इंटरनेशनल और गिलानी पाकिस्तान के साथ मिलकर ये सर्वे किया गया है। सर्वे के मुताबिक, जब देश के वयस्क पुरुषों और महिलाओं से ये सवाल किया गया कि क्या भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी खत्म होनी चाहिए तो 49 फीसदी ने उसका समर्थन किया।

32 फीसदी ने इसका जवाब ना दिया जबकि 19 प्रतिशत ऐसे थे जिन्होंने कहा कि वे नहीं जानते या फिर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल, भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञ दोनों परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसियों के बीच पूर्ण युद्ध की बहुत कम संभावना जताते हैं।

चार प्रांतों के शहरी - ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया सर्वे

ये सर्वे पाकिस्तान के सभी चार प्रांतों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया था। बीती 3 से 18 जनवरी के बीच आयोजित किए गए इस सर्वे में 1023 पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सर्वेक्षण के आयोजकों ने इसके 2 से 3 प्रतिशत की त्रुटि होने का अनुमान लगाया है। सर्वे के लिए टेलीफोन के माध्यम से डेटा इकठ्ठा किया गया था। 1947 में अलग होकर स्वतंत्र देश बनने के साथ ही पाकिस्तान ने भारत के साथ शत्रुता की नीति को जारी रखा है। भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के चलते ब्रिटेन के लिए भारत पर शासन करना मुश्किल होने लगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts