Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र में 3.41 लाख मतदाता बढ़े, 50 हजार युवाओं के एडवांस आवेदन

कुल मतदाता : 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 , नाम जुड़वाने में इंदौर पहले नंबर पर, सबसे ज्यादा मतदाता 30-39 आयुवर्ग के
Follow on Google News
मप्र में 3.41 लाख मतदाता बढ़े, 50 हजार युवाओं के एडवांस आवेदन

भोपाल। भोपाल के अंशु सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। दरअसल में अभी नए वोटर बने हैं। अंशु कहते हैं कि उन्हें भी सरकार को चुनने का मौका मिलेगा। पार्टी की पसंद पूछने पर वे कहते हैं कि ये मेरा अधिकार है, वोट डालने तक इस पर सस्पेंस ही रखूंगा। दरअसल प्रदेश में गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। विधानसभा चुनाव के बाद तीन लाख 41 हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 064 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 75 हजार 246 है। नाम सूची जुड़वाने के मामले में इंदौर पहले नम्बर पर यहां 23 हजार मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान 5 करोड़ 14 लाख मतदाता थे, अब पांच करोड़ 63 लाख मतदाता है। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 14 लाख 60 हजार आवेदनों का निराकरण किया।

18 साल के होते ही अपने आप जुड़ जाएगा सूची में नाम

प्रदेश में एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 50 हजार से अधिक युवाओं के आवेदन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आए हैं। नाम जुड़वाने के लिए युवा किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं, जैसे ही इनकी आयु 18 वर्ष की पूर्ण हो जाएगी वैसे ही नाम सूची में जुड़ जाएगा।

LOKप्रति हजार पुरुष पर 946 महिलाएं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाता सूची के अनुसार प्रति हजार पुरूष पर रेडर रेश्यो 946 है। जबकि पिछले चुनाव में यह जेंडर रेश्यो 919 था। वर्तमान में प्रदेश में पुरुष मतदाता 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है। महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।

इन विधानसभा में में सबसे ज्यादा हटाए गए नाम ग्वालियर ईस्ट                  7928 देवास                            5165 सिंगरौली                        4469 गोविंदपुरा                      3994 महराजपुर                      3561 उम्र के हिसाब से मतदाता  आयु                            मतदाता 18-19                          16 लाख 20-29                         1.35 करोड़ 30-39                         1,49 करोड़ 40-49                         1,10 करोड़ 50-59                          78 लाख 60-69                          45 लाख 70-79                          20 लाख 80 प्लस                        7 लाख इन विधानसभा में सबसे ज्यादा जोड़े गए नाम राऊ                        9164 भोजपुर                      6981 हुजूर                          6328 सांची                          6311 सिलवानी                      6241
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts