Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

समाज कल्याण के लिए दान की 21 बीघा जमीन

Follow on Google News
समाज कल्याण के लिए दान की 21 बीघा जमीन

इमरान खान/भितरवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं ऐसी वृद्ध महिला से, जो अपने आप में मिसाल हैं। वह कई साल से मानव सेवा के साथ गौ सेवा कर लाचार, बीमार गायों को जीवन दान दे रही हैं। यह हैं ग्वालियर जिले के भितरवार नगर की 99 वर्षीय गोदावरी बाई। वे इस उम्र में भी चूल्हा-चौका, गौ सेवा, मंदिर परिसर की साफ-सफाई, खुद करती हैं। नगर में पुलिस थाने के सामने स्थित प्राचीन श्री दाऊ धर्मशाला की मालिक गोदावरी बाई हैं। उन्होंने मंदिरों के निर्माण के लिए अपनी 5 बीघा जमीन ट्रस्ट को दान की। इतना ही नहीं 1990 में निर्मित 17 दुकानें और 21 बीघा कृषि भूमि भी समाज कल्याण के लिए दान दी। दुकानों से कई परिवारों को रोजगार मिला है।

पति के निधन के बाद सब कुछ समाजसेवा में न्यौछावर किया

गोदावरी बाई की कोई संतान न होने से उन्होंने करोड़ों रुपए की जमीन ट्रस्ट को दान करने के साथ पति की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए उनकी प्रतिमा राम जानकी मंदिर में लगवाई है। उन्होंने 1989 में अपने पति के देहांत के बाद गृहस्थ जीवन त्याग कर भगवान की शरण ली और अपना सब कुछ मानव सेवा के लिए न्यौछावर कर दिया। गोदावरी बाई अपनी धर्मशाला में नगर के आसपास रहने वाली कई गरीब कन्याओं का नि:शुल्क विवाह करवा चुकी हैं। वे सादगी और दया की मिसाल हैं, उनकी बदौलत आज कई घर सुखी और संपन्न हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts