अवैध वेंडरों पर शिकंजा : इटारसी जंक्शन पर GRP और RPF ने संयुक्त कार्रवाई, 30 वेंडर पकड़े

जीआरपी और आरपीएफ ने इटारसी रेलवे जंक्शन पर अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसा है। दाेनों फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म से 30 संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। इससे अवैध वेंडरों में हड़कंप है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार की जाएगी।
Follow on Google News
इटारसी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने अवैध वेंडरों पर की कार्रवाई।

ताज ख़ान, इटारसी। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अब तक का सबसे सघन चेकिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) राजाबाबू सिंह के कड़े निर्देशों पर एसपी अंकित जायसवाल और एएसपी नीतू सिंह डावर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।इटारसी रेलवे स्टेशन पर अचानक हुए इस'सरप्राइज चेकिंग' से संदिग्धों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मच गया।

कहां और क्या हुई कार्रवाई?

उप पुलिस अधीक्षक (रेल) महेंद्र सिंह कुल्हारा और आरपीएफ कमांडेंट एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन परिसर,रिजर्वेशन कोच,फुटओवर ब्रिज और पार्किंग एरिया को खंगाला। इस दौरान कुल 30 लोगों पर रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया,जिनमें 22 अवैध वेंडर ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वाले,05 संदिग्ध प्लेटफॉर्म पर बिना वजह घूमते पाए गए,03 संदिग्ध रिजर्वेशन कोच में बिना टिकट मंडराते मिले।

ये भी पढ़ें: गुना में 17 लाख की सनसनीखेज लूट का 18 घंटे में खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, आंखों में तीखा स्प्रे डालकर व्यापारी से की थी लूट

यात्रियों को बांटे सुरक्षा मंत्र, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

थाना प्रभारी संजय चौकसे व टीम ने यात्रियों के सामान की जांच करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।पुलिस ने अपील की है कि किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत इन नंबरों पर दें रेलवे हेल्पलाइन 139,साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930,

यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

"यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह संयुक्त अभियान आगे भी बिना रुके लगातार जारी रहेगा,ताकि लोग बेखौफ होकर सफर कर सकें।"

महेंद्र सिंह कुल्हारा, उप पुलिस अधीक्षक (रेल), इटारसी

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ : आदिवासी बेटी की विदाई कीचड़ भरे पानी से गुजरी, कई जगह सड़क दलदल में तब्दील

Tajul Khan
By Tajul Khan

Latest Posts