PlayBreaking News

Renault Triber Facelift भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और नया लुक, 6.29 लाख में लॉन्च हुई सबसे सस्ती 7-सीटर कार

Follow on Google News
Renault Triber Facelift भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और नया लुक, 6.29 लाख में लॉन्च हुई सबसे सस्ती 7-सीटर कार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय 7-सीटर कार Renault Triber का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। करीब 6 साल बाद इस कार को बड़ा अपडेट मिला है, जिससे इसका डिजाइन और फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गए हैं। नई ट्राइबर की कीमत 6.29 लाख रुपए से शुरू होकर 8.64 लाख रुपए(एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    चार वेरिएंट में लॉन्च हुई नई ट्राइबर

    Renault Triber को कंपनी ने कुल चार वेरिएंट्स – ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में लॉन्च किया है।

    वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
    ऑथेंटिक ₹6.29 लाख
    इवोल्यूशन ₹7.24 लाख
    टेक्नो ₹7.99 लाख
    इमोशन ₹8.64 लाख
    Uploaded media
    पिछले मॉडल के मुकाबले 14,000 से 41,000 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    डिजाइन में बड़ा बदलाव

    नया फेसलिफ्ट मॉडल पुराने वर्जन के मुकाबले काफी स्टाइलिश है। फ्रंट में नया बम्पर, नई ग्रिल और एलईडी डीआरएल के साथ हेडलैम्प्स दिए गए हैं। पीछे की ओर ब्लैक-आउट ट्रिम, स्मोक्ड एलईडी टेललाइट्स और नया रेनॉल्ट डायमंड मोटिफ इसे प्रीमियम लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स और ग्लॉस ब्लैक डोर हैंडल्स कार को स्पोर्टी बनाते हैं।

    केबिन में नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील

    नया ट्राइबर फेसलिफ्ट एक फ्रेश केबिन एक्सपीरिएंस देता है। इसमें अब नया 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। नया स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक-ग्रे अपहोल्स्ट्री और बेहतर इंटीरियर फिनिशिंग इसे प्रीमियम टच देती है।

    फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड

    नई Renault Triber में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं।

    • क्रूज कंट्रोल
    • ऑटो हेडलैम्प्स और ऑटो वाइपर
    • ऑटो फोल्डिंग ORVMs
    • फ्रंट पार्किंग सेंसर्स
    • सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस वही पुराना

    Renault ने इस फेसलिफ्ट में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 1.0 लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 hp पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स शामिल है।

    हालांकि इंजन में कोई अपडेट नहीं होने से कुछ ग्राहक निराश हो सकते हैं जो अधिक पावरफुल वर्जन की मांग कर रहे थे।

    अब मिलेगी CNG की सुविधा

    रेनॉल्ट ने इस कार के लिए CNG रेट्रोफिटमेंट की सुविधा दी है जो डीलरशिप स्तर पर उपलब्ध होगी। इसके लिए ग्राहक को अलग से भुगतान करना होगा। कंपनी CNG किट पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts