Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में मिले कोरोना के 2 नए केस, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 8, निकाली जा रही ट्रेवल हिस्ट्री

Follow on Google News
भोपाल में मिले कोरोना के 2 नए केस, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 8, निकाली जा रही ट्रेवल हिस्ट्री
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। राजधानी भोपाल में शनिवार को दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद यहां एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

दोनों संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स भोपाल भेजे गए हैं, जहां उनका जीनोम सीक्वेंसिंग किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि संक्रमण किस वैरिएंट का है। इस प्रक्रिया के जरिए यह भी स्पष्ट होगा कि राज्य में कोरोना का कोई नया या म्यूटेंट वैरिएंट तो सक्रिय नहीं है।

प्रदेश में कुल 169 केस, एक्टिव केस 120

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में 27 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस साल अब तक 169 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 120 फिलहाल एक्टिव केस हैं। 46 मरीज ठीक हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल के साथ-साथ इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में भी केस बढ़ने लगे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

नए केसों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।साथ ही संक्रमितों के आसपास रहने वाले लोगों की भी सक्रिय निगरानी की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति हल्की सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करे और तुरंत टेस्ट करवाए। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, हाथों की नियमित सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में समधन से अफेयर के चलते पत्नी को जिंदा जलाया, पिता को लेकर बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts