Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इटारसी- नर्मदापुरम सड़क हादसे में 2 की मौत :एंबुलेंस पायलेट ने दिखाया साहस, घायल को समय पर अस्पताल में भर्ती किया

घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता की सराहना की। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से घायल की जान बचाने में मदद मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Follow on Google News
एंबुलेंस पायलेट ने दिखाया साहस, घायल को समय पर अस्पताल में भर्ती किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इटारसी-नर्मदापुरम मार्ग पर आज सुबह के एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे एनएच-46 पर निताया के पास एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।

    दो की मौके पर मौत, एक घायल

    इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें: मैं टंकी भराकर दूंगा...कहकर ले गया सिलेंडर, एजेंसी कर्मचारी ने 30 उपभोक्ताओं को लगाई चपत

    108 एम्बुलेंस के पायलट ने दिखाया साहस

    सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी विसराम अहिरवार ने घायल को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पायलट प्रशांत ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायल को एम्बुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल नर्मदापुरम पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें: विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर

    स्थानीय लोगों और प्रशासन ने की सराहना

    घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता की सराहना की। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से घायल की जान बचाने में मदद मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts