SUICIDE CASE:भोपाल में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, AI से अश्लील फोटो बनाकर 2 युवक करते थे परेशान, परिजनों ने घेरा थाना

भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी AI तकनीक की मदद से छात्रा की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
AI से बनाए गए अश्लील फोटो
मृतका के परिजनों के मुताबिक, छोला इलाके में रहने वाला एक युवक और उसका साथी काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर AI की मदद से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार किए थे। इसके बाद आरोपी उन तस्वीरों को वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा पर दबाव बना रहे थे। परिवार का कहना है कि छात्रा ने इस बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने बात मानने के बजाय लड़की के पिता से भी बदसलूकी की। बदनामी के डर से परिवार ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की।
स्कूल आते-जाते करते थे पीछा
परिजनों का दावा है कि आरोपी छात्रा का पीछा भी करते थे। स्कूल आने-जाने के दौरान उसे परेशान किया जाता था और मिलने का दबाव बनाया जाता था। परिवार के अनुसार, छात्रा की आरोपियों से कभी कोई मुलाकात या दोस्ती नहीं थी। सोशल मीडिया से उसकी तस्वीरें लेकर उन्हें एडिट किया गया था। मृतका के चाचा ने बताया कि छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। वह काफी डरी हुई रहती थी और बदनामी के डर से परेशान थी।
छोटी बहन को बाहर भेजकर उठाया कदम
परिवार के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य थी। उसने छोटी बहन को सामान लेने के बहाने बाहर भेज दिया। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो उसने बड़ी बहन को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार को जानकारी दी गई। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: उल्टी-दस्त से दो मासूम बहनों की मौत: गंदगी और दूषित पानी पर उठे सवाल
पिता से भी की बदसलूकी
परिवार का कहना है कि छात्रा ने घर पर पूरी बात बताई थी। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि आरोप है कि युवकों ने बात मानने के बजाय लड़की के पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। परिजनों के मुताबिक, बदनामी के डर से उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई। इसी दौरान आरोपी छात्रा का स्कूल आते-जाते समय पीछा भी करते थे और उस पर मिलने का दबाव बना रहे थे। परिवार का दावा है कि छात्रा की आरोपियों से कभी कोई दोस्ती या संपर्क नहीं था।
छोटी बहन को बाहर भेजकर उठाया कदम
चाचा के अनुसार, गुरुवार रात छात्रा सामान्य दिखाई दे रही थी। उसने छोटी बहन को सामान लेने के बहाने बाहर भेज दिया। इसी बीच उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो उसने बड़ी बहन को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। परिजन तुरंत छात्रा को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: ट्विशा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: पति समर्थ और रिटायर्ड जज सास गिरीबाला सिंह पर FIR दर्ज
थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गई।











