PlayBreaking News

फ्लाइट में वेपिंग करते दिखे युजवेंद्र चहल!वायरल VIDEO से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट यानी वेप पीते नजर आए। वीडियो में चहल को कथित तौर पर वेप इस्तेमाल करने के बाद उसे छिपाने की कोशिश करते भी देखा गया है।
Follow on Google News
वायरल VIDEO से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट यानी वेप पीते नजर आए। वीडियो में चहल को कथित तौर पर वेप इस्तेमाल करने के बाद उसे छिपाने की कोशिश करते भी देखा गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

टीम ट्रैवल VIDEO से उठा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक पंजाब किंग्स ने हैदराबाद दौरे के दौरान टीम ट्रैवल का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसी वीडियो में चहल के कथित वेपिंग वाले दृश्य दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि मामला वायरल होने के बाद फ्रेंचाइजी ने वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि इस पर टीम या खिलाड़ी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

IPL 2026 में वेपिंग से जुड़ा दूसरा बड़ा विवाद

IPL के मौजूदा सीजन में ई-सिगरेट से जुड़ा यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले रियान पराग का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था। 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मुल्लांपुर स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते नजर आए थे। उस मामले में BCCI ने पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था और उन्हें IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना गया था।

फ्लाइट में वेपिंग है गंभीर मामला

फ्लाइट के अंदर सिगरेट या ई-सिगरेट पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है। विमान में धुआं या स्पार्क आग जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। एविएशन नियमों के तहत ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और यहां तक कि यात्री को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में भी डाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सावधान! Instagram पर अब Private नहीं रहेंगी आपकी बातें, बंद होगा ये फीचर

चहल के पुराने बयान फिर चर्चा में

IPL 2026 से पहले चहल ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से शराब पूरी तरह छोड़ दी है ताकि वे युवाओं के लिए बेहतर उदाहरण बन सकें और क्रिकेट पर पूरा फोकस रख सकें। अब वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके इन दावों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पहले भी वायरल हो चुका है VIDEO

यह पहला मौका नहीं है जब चहल का नाम स्मोकिंग या वेपिंग विवाद से जुड़ा हो। इससे पहले भी उनका कार चलाते समय सिगरेट पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें: Milind Soman Fitness: 60 साल के मिलिंद ने 15 किलोमीटर तैरकर स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर किया पार

भारत में ई-सिगरेट पर बैन

भारत सरकार ने 2019 में लागू ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA)’ के तहत ई-सिगरेट और वेप्स के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कानून के उल्लंघन पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। ऐसे में किसी बड़े खिलाड़ी का सार्वजनिक रूप से वेपिंग करते नजर आना खेल और कानून दोनों के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts