Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vote Chori In Congress Election : यूथ कांग्रेस के चुनाव में कांग्रेस ने की वोट चोरी, सारंग ने बताया कैसे हुआ गोलमाल!

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री बोले कांग्रेस के अंदार की वोट चोरी पर जवाब दें राहुल गांधी
 यूथ कांग्रेस के चुनाव में कांग्रेस ने की वोट चोरी, सारंग ने बताया कैसे हुआ गोलमाल!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में सारंग युवा कांग्रेस से जुड़े आंकड़े लेकर आए और कहा कि वोट चोरी तो कांग्रेस में हो रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के चुनाव में कांग्रेस ने वोट चोरी कर प्रदेश के युवाओं को छला है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस में वोट चोरी पुरानी परंपरा है। सबसे पहले जवाहर लाल नेहरू ने वोट चोरी की थी और पिछले दरवाजे से प्रधानमंत्री बने थे। 

    7.5 करोड़ रुपए का घपला किया

    सारंग ने कहा राहुल गांधी वोट चोरी, वोट चोरी की जुमलेबाजी कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उनकी युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट चारी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं युवा कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट से ये आंकड़े लेकर आया हूं। सारंग ने कहा कि युवा कांग्रेस में 15 लाख युवाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए। इसमें हर एक सदस्य से 50 रुपए शुल्क लिया गया। इस तरह मप्र के युवाओं से 7.5 करोड़ रुपए ले लिए। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि पदों पर चुनाव लड़ने वाले 4 हजार युवाओं से करीब एक करोड़ रुपए शुल्क लिया गया। जब चुनाव की बारी आई तो 5 लाख वोट रिजेक्ट कर दिए गए। 3.5 लाख वोट होल्ड कर लिए गए। इस तरह इतने युवाओं को वोट से वंचित कर 7.5 करोड़ रुपए का घपला किया गया।

    गरीबों के बेटों को अध्यक्ष नहीं बनने दिया

    सारंग ने दो उदाहरण से ज्यादा उम्र के युवाओं के रजिस्ट्रेशन की बात रखी।उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र 18 से 35 वर्ष तय की गई थी। युवा कांग्रेस की साइट पर चंदेरी के संतोष सिंह की उम्र 35 से कम दिखाते हुए उन्हें पात्र माना गया जब हमने चुनाव आयोग की मतदाता सूची से मिलान किया तो संतोष सिंह की उम्र 44 साल सामने आई। इसी तरह विदिशा के अंजुम खान की उम्र युवा कांग्रेस में 34 दिखाई गई जबकि चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के अनुसार उनकी उम्र 54 साल है। इस तरह कांग्रेस में वोट चोरी हुई है। सारंग ने कहा कि इसके बावजदू जो गरीब किसान के बेटे अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे उन्हें रोककर विधायक के पुत्र यश घनघोरिया को अध्यक्ष बनाकर वंशवाद की परंपरा को निभाया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब राहुल गांधी इस वोट चोरी पर जवाब देंगे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts