Chhatarpur News : युवक की चाकू गोदकर हत्या, प्रेम-प्रसंग बताई जा रही वजह, आरोपी गिरफ्तार

Chhatarpur News : युवक की चाकू गोदकर हत्या, प्रेम-प्रसंग बताई जा रही वजह, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना साहू कॉलोनी के पास की है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान ले ली। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग?

पुलिस के अनुसार, घटना का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। नदीम खान नामक युवक पर चाकू से कई बार वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ। फिर यह विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा साबित हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। देखें वीडियो...

आरोपी गिरफ्तार, परिवार से पूछताछ

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस मृतक नदीम खान के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें- Indore News : बायपास पर रेस के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत; डिवाइडर में घुसी कार, दूसरी कार खेत में पलटी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts