Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यामी के घर शादी के 3 साल बाद गूंजेगी किलकारी, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बेबी बंप नजर आया, सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

यामी के घर शादी के 3 साल बाद गूंजेगी किलकारी, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बेबी बंप नजर आया, सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने फैंस को खुशखबरी का डबल डोज दिया हैं। एक्ट्रेस के घर जल्द ही किलकारी गूंजने जा रही है। यामी के घर नन्हा मेहमान जो आने वाला है। यामी और उनके हसबैंड फिल्म मेकर आदित्य धर ने 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। इवेंट पर यामी गौतम का बेबी बंप भी नजर आया।

सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

यामी और आदित्य के प्यार की शुरुआत "उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक" के सेट पर हुई थी। उन्होंने एक-दूसरे को लगभग दो साल डेट किया, इसके बाद शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी को 3 साल बीत चुके हैं। जून 2021 में यह लव मैरिज हिमाचल प्रदेश में यामी गौतम के घर पर अरेंज हुई थी।

नानी के ऑर्डर पर बगैर कुड़माई हो गई शादी

पति संग फेरे लेने के समय यामी ने अपनी शादी को लेकर कहा था- "हम सगाई करने वाले थे लेकिन मेरी नानी ने कहा, सुनो हमारे कल्चर में ये एंगेजमेंट वगैरह नहीं होती है, सीधे शादी होती है।".. यह बात आदित्य को बताई तो उन्होंने सीधे मुझसे ही पूछ लिया, क्या तुम शादी के लिए तैयार हो ?  क्या हम शादी करें? यामी उधेड़बुन में थी, लेकिन उसने हां बोल दिया... इसके बाद दोनों ने सगाई का इरादा छोड़कर सीधे शादी करने का फैसला ले लिया।

यामी का फिल्मी सफर

यामी गौतम ने अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म 'उल्लास-उत्साह' से 2009 में की थी। 2012 में उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'विक्की डोनर' की। एक्ट्रेस कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने सरकार-3, बदलापुर, काबिल, भूत पुलिस जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा यामी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 370 में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आदित्य ने प्रोड्यूस किया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts