Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत, दशहरा मेला देखने जा रहे थे तीनों

कटनी के बरही रोड पर ग्राम पड़रिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
कटनी में सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत, दशहरा मेला देखने जा रहे थे तीनों
सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत

कटनी। जिले के बरही थाना क्षेत्र में बरही रोड पर ग्राम पड़रिया के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सिजेहरा गांव के रहने वाले थे और एक ही बाइक पर सवार होकर सिंगरौड़ी में दशहरा मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे में छोटेलाल, अमित और सुमित की मौत

मृतकों की पहचान छोटेलाल कोल, अमित लाल कोल और सुमित कोल के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन कर एम्बुलेंस बुलवाई और तीनों युवकों को बरही अस्पताल भिजवाया।

रात 11 बजे परिवार को मिली हादसे की खबर

हादसे की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में मातम छा गया। मृतक अमित कोल के भाई प्रीतम ने बताया कि परिवार रात में तीनों युवकों के घर लौटने का इंतजार कर रहा था। रात करीब 11 बजे पुलिस और ग्रामीणों के जरिए हादसे की जानकारी मिली। प्रीतम के मुताबिक, परिवार के तीनों कमाने वाले सदस्य एक साथ चले गए। इस घटना से पूरा परिवार बिखर गया है। गुरुवार सुबह डॉक्टरों के पैनल ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

कटनी: सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत, 28 यात्री घायल; परिजनों ने किया चक्काजाम

फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बरही थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के ढाबों और मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी अरविंद चौबे के मुताबिक फरार वाहन और चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts