Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बप्पा के चरणों में पहुंची वर्ल्ड कप ट्रॉफी :कप्तान सूर्या- गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने पर सूर्या और गौतम गंभीर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सूर्या अपने साथ टी20 वर्ल्ड में जीती ट्रॉफी भी साथ लेकर आए। दोनों ने बप्पा के द्वार में आर्शीवाद लिया और कृपा बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया।
कप्तान सूर्या- गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग- अलग अंदाज में सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच चैंपियंस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मुंबई के प्रसिध्द सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।

    मंदिर में की विशेष पूजा- अर्चना

    सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने पर सूर्या और गौतम गंभीर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सूर्या अपने साथ टी20 वर्ल्ड में जीती ट्रॉफी भी साथ लेकर आए। दोनों ने बप्पा के द्वार में आर्शीवाद लिया और कृपा बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर पुजारियों ने सूर्या और गंभीर को शॉल भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी। मंदिर परिसर में दोनों की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

    Twitter Post

    कुछ ऐसा रहा फाइनल मुकाबला

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबले में जहां भारतीय टीम के खराब रिकॉर्ड्स की वजह से इसे चुनौतीभरा बताया जा रहा था। लेकिन टीम ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंकाया है। खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। किवियों के निमंत्रण पर बैटिंग के लिए उतरी टीम की शुरुआत काफी आक्रमक रही, टीम ने पहले 6 ओवर में ही 92 ठोक डाले।

    ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तेजतर्रार बल्लबाजी के दम पर भारतीय टीम का स्कोरबोर्ड हर ओवर में टॉप गियर में बढ़ता रहा। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशोल स्कोर खड़ा किया. 

    सैमसन की तूफानी पारी, अभिषेक- ईशान भी चमके

    इस बड़े स्कोर में भारतीय ओपनर्स से लेकर तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ईशान किशन ने तेजी से रन बनाएं। जहां संजू सैमसन ने 46 गेंदों का सामना कर 89 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं अभिषेक ने 21 बॉल में 52 और ईशान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन ठोके। जबकि पारी के अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने आक्रमक अंदाज में 24 रन जोड़े जिससे टीम एक फाइटिंग टोटल से कहीं ज्यादा रन बनाने कामयाब रही।

    बुमराह- अक्षर के आगे कीवियों का सरेंडर

    256 रनों के टारेगट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ही भारतीय गेंदबाजों ने बिगाड़ दी। टीम के 72 रन के अंदर ही 5 विकेट गंवा दिए। अक्षर पटेल ने शुरुआती ओवरों में ही फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स को आउट कर कीवी टीम को दबाव में ला दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र का विकेट लेकर न्यूजीलैंड की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

    बुमराह ने फाइनल में सर्वाधिक 4 कीवी शिकार किए जिसकी बदौलत भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर बिखर गई। इस तरह भारत ने 96 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts