PlayBreaking News

World Cup Final 2023 : फाइनल में 20 साल पुरानी हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीम

Follow on Google News
World Cup Final 2023 : फाइनल में 20 साल पुरानी हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीम
स्पोर्ट्स डेस्क। कहते बदला जितना पुराना होता है, उतना ही खतरनाक होता है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। फाइनल मुकाबला 19 नंबवर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें भारत 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम से टकराएगा। भारत चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है। 2003 के वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर दोनों टीम फाइनल में टकराएंगी। ऐसे में भारत जोहांसबर्ग में 20 साल पुरानी हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी। 2003 में भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली के पास थी। [caption id="attachment_95642" align="aligncenter" width="600"] रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने वर्ल्ड हेरिटेज 'रानी की वाव' में कराया फोटोशूट।[/caption]

ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम को 11 मैचों में जीत और 8 मैचों में हार मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 4 में जीत और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद के इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन बार भिड़ चुकीं है, जिसमें से दो मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की और एक में हार मिली। [caption id="attachment_90881" align="aligncenter" width="600"] नरेंद्र मोदी स्टेडियम।[/caption]

वर्ल्ड कप में चौथी बार आमने-सामने

भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार और फाइनल में दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार भिड़ चुकीं हैं, जिसमें 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत 95 रनों से रौंद दिया था, 2011 के क्वार्टर फाइनल में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की, वहीं 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को 125 रनों की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उसी हार का बदला लेने और तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने टीम इंडिया मैदान में उतरेगी।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया

भारत इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। यह फाइनल भारत जीतता है तो, यह रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार होगा जब कोई टीम एक भी मुकाबला हारे बिना वर्ल्ड कप चैंपियन बनी हो। भारत 1983 में 2 और 2011 में 1 मैच हारकर वर्ल्ड चैंपियन बना था।

वर्ल्ड कप में भारत का सफर

साल स्थान
1975 पांचवां
1979 सातवां
1983 विजेता
1987 सेमीफाइनल
1992 सातवां
1996 सेमीफाइनल
1999 छठवां
2003 उपविजेता
2007 नौवां
2011 विजेता
2015 सेमीफाइनल
2019 सेमीफाइनल
2023 फाइनल

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन

  • पहला मैच : 8 अक्टूबर को भारत ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया।
  • दूसरा मैच : 11 अक्टूबर को भारत ने दिल्ली में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया।
  • तीसरा मैच : 14 अक्टूबर को भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।
  • चौथा मैच : 19 अक्टूबर को भारत ने पुणे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया।
  • पांचवां मैच : 22 अक्टूबर को भारत ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
  • छठा मैच : 29 अक्टूबर को भारत ने लखनऊ में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया।
  • सातवां मैच : 2 नवंबर को भारत ने मुंबई में श्रीलंका को 302 रनों से हराया।
  • आठवां मैच : 5 नवंबर को भारत ने कोलकाता में साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया।
  • नौवां मैच : 12 नवंबर को भारत ने बेंगलुरु में नीदरलैंड को 160 रन से हराया।
  • सेमीफाइनल : 15 नवंबर को भारत ने मुंबई में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया।
  • सेमीफाइनल : 19 को भारत vs ऑस्ट्रेलिया मुकाबला अहमदाबाद में*
ये भी पढ़ें- World Cup Final 2023 : फाइनल मैच से पहले इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम दिखाएगी हवाई करतब, नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर हुई एयर शो की रिहर्सल, देखें VIDEO ये भी पढ़ें- World Cup Final : क्रिकेट डिप्लोमेसी, महा-मुकाबला देखने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियन पीएम और डिप्टी पीएम पहुंचेंगे अहमदाबाद, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts