Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने किश्तों में रिश्वत ले रही खालवा की महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक को रंगे हाथों पकड़ा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी और पहली किश्त 4 हजार रुपए की लेते हुए ग्राम पंचायत रोशनी में महिला पर्यवेक्षक पकड़ी गई
लोकायुक्त इंदौर की टीम ने किश्तों में रिश्वत ले रही खालवा की महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक को रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के बाद 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, नहीं तो नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी। इस पर बातचीत के बाद किश्तों में रिश्वत देना तय हुआ, जिसकी पहली किश्त 4 हजार रुपए लेते हुए इंदौर के खालवा विकासखंड के रोशनी ग्राम पंचायल की महिला पर्यवेक्षक को लोकायुक्त  इंदौर की पुलिस टीम ने रंगे हाथों धर-दबोचा। 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने की थी लोकायुक्त में लिखित शिकायत

नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरन वाड़िबा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम पलासपुर ने लोकायुक्त इंदौर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की। इसमें आवेदिका ने बताया कि उसकी नियुक्ति के बाद से ही श्रीमती संतोष कोचले पर्यवेक्षक महिला बाल विकास खालवा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है और नही देने पर नौकरी खत्म करवाने की धमकी दे रही है। बातचीत के बाद किश्तों में रिश्वत पर तैयार है और पहली किश्त 4 हजार रुपए मंगवाए हैं। 

शिकायत सही होने पर बनाया गया ट्रैप दल

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप दल का गठन किया गया। इसमें कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास,  कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक शैलेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक चेतन सिंह परिहार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक प्रियंका लोधी एवं अनीता प्रजापति को शामिल किया गया। 

 ग्राम पंचायत में रिश्वत लेते पकड़ा गया महिला पर्यवेक्षक को

लोकायुक्त ट्रैप दल ने रिश्वत के आदान-प्रदान वाली जगह रोशनी ग्राम पंचायत की घेराबंदी की गई। इसके बाद जैसे ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से महिला पर्यवेक्षक श्रीमती संतोष कोचले सेक्टर -लखनपुर बंदी ने 4 हजार रुपए की रिश्वत ली, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7  के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

Vijay S. Gaur
By Vijay S. Gaur

विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

Latest Posts