MP Police:ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित, कार्यक्रम के दौरान किया था अभद्र शब्दों का इस्तेमाल

Follow on Google News
ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित, कार्यक्रम के दौरान किया था अभद्र शब्दों का इस्तेमाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीधी। ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल द्वारा ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।

    कार्यक्रम के दौरान अश्लील शब्दों का उपयोग

    दरअसल यह घटना 24 अक्टूबर की है, जब शहर के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित था। महिला कांस्टेबल अंजू की यहां ड्यूटी गई गई थी। कार्यक्रम शुरू होने के बाद उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर अभद्र और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से बढ़ने लगा। जिससे प्रशासन की छवि पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

    ब्राह्मण समाज में आक्रोश, उठाई कार्रवाई की मांग

    बिगड़े बोल को लेकर ब्राह्मण समाज के संगठनों ने सोशल मीडिया पर महिला कांस्टेबल के आचरण को लेकर कई सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने सीधी के पुलिस अधीक्षक से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जांच कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल ने पुलिस वर्दी में अमर्यादित व्यवहार कर विभाग की छवि को ठेस पहुंचाया। महिला कांस्टेबल के आचरण को कदाचरण मानते हुए कार्रवाई की गई। आदेश के मुताबिक, महिला कांस्टेबल अंजूदेवी जायसवाल को 25 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा, लेकिन वे पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी और अपनी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करानी होगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts