ग्वालियर:मकान की सफाई में घायल हुई महिला, 7 दिन बाद रिपोर्ट में निकली गोली

ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां घर की सफाई के दौरान घायल हुई महिला के शरीर में गोली मिलने से हड़कंप मच गया। पहले इसे सामान्य चोट समझा जा रहा था, लेकिन जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।
Follow on Google News
मकान की सफाई में घायल हुई महिला, 7 दिन बाद रिपोर्ट में निकली गोली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक साधारण चोट समझा गया मामला अचानक गंभीर आपराधिक घटना में बदल गया। महिला के शरीर में गोली मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है

    सफाई के दौरान लगी थी चोट

    मामला बिजौली थाना क्षेत्र के खेरिया मोदी गांव का है। 51 वर्षीय रामायणी पाल अपने पुराने मकान की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके कंधे में तेज दर्द और जलन महसूस हुई और खून बहने लगा। परिवार ने इसे सामान्य चोट मानकर नजरअंदाज कर दिया।

    ये भी पढ़ें: नशीला इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल, महू में 5 घंटे जाम

    7 दिन इलाज के बाद भी नहीं मिला आराम

    परिजन महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चलता रहा। लेकिन एक हफ्ते तक दर्द में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में पता चला कि महिला के शरीर में गोली फंसी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली कंधे के रास्ते शरीर में दाखिल होकर पेट तक पहुंच गई। यह खुलासा होते ही परिजनों और डॉक्टरों के होश उड़ गए।

    ये भी पढ़ें: नदी किनारे रोमांस बना ‘फैमिली एक्शन ड्रामा’, लट्ठ लेकर पहुंचा पिता, वीडियो वायरल

    पुलिस मामले की जांच में जुटी 

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली कहां से चली और किसने चलाई।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts