नशीला इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल, महू में 5 घंटे जाम

महू में नशीला इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर को सोमवार को जेल भेज दिया गया। नगर में घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब 5 घंटे तक चक्काजाम किया। विधायक और एएसपी के समझाने पर जाम खत्म हुआ।
Follow on Google News
नशीला इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल, महू में 5 घंटे जाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महू (इंदौर)। बीएएमएस डॉक्टर शाहिद खान द्वारा नशीला इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म के मामले का खुलासा होने पर सोमवार को आक्रोशित लोगों ने इंदौर-महू ब्रिज पर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय विधायक और एएसपी के आश्वासन के बाद लगभग 5 घंटे बाद जाम समाप्त किया गया। 

    कोतवाली का घेराव किया

    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया है।  आरोपी के घर तोड़फोड़ के बाद आंबाचंदन के उपसरपंच सचिन पाटीदार, मनीष पाटीदार और राकेश पाटीदार को हिरासत में लेकर केस दर्ज करने पर ग्रामीणों ने कोतवाली थाने के घेराव के बाद इंदौर-महू रोड के ब्रिज पर चक्का जाम किया। मौके पर शाम 5.30 बजे क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर और एएसपी रूपेश द्विवेदी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया।

    यह था मामला

    महू में फर्जी डॉक्टर ग्राम आंबाचंदन निवासी शाहिद खान ने गुजरखेड़ा स्थित अपने क्लीनिक पर उपचार के लिए आई एक 30 वर्षिय महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने महिला के न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसका शारीरिक शोषण किया। रविवार को भी आरोपी ने राऊ निवासी महिला को धमकाकर कार से बेलामोर रिसोर्ट ले जाकर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी की धुनाई कर उसे बड़गोंदा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

    आरोपी के घर सोफे और बाइक में आग लगाई

    /img/89/1774281001343

    हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गुजरखेड़ा स्थित आरोपी के बंद क्लीनिक पर पथराव कर बोर्ड तोड़ दिया। आंबाचंदन स्थित उसके घर पर भी तोड़फोड़ कर सोफे और बाइक में आग लगा दी। इसके बाद महू पुलिस ने क्लीनिक और घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने आरोपी के भाई की शिकायत पर आंबाचंदन निवासी 6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने महू कोतवाली थाना पहुंचकर ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई को नकार दिया तो ग्रामीण सीधे इंदौर-महू ब्रिज पर पहुंच गए और चक्का जाम कर दिया।

    लंबे समय से कर रहा था इलाज

    इधर बड़गोंदा पुलिस की जांच में सामने आया कि शाहिद खान बीएएमएस डॉक्टर है, जिसे एलोपैथी उपचार और इंजेक्शन लगाने की पात्रता नहीं है, बावजूद वह लंबे समय से इलाज कर रहा था। इस संबंध में हिंदू संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts