गुना:स्कूल की छत पर लगे टावर में लगी आग, छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

गुना के श्रीराम कॉलोनी स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छत पर लगे बीएसएनएल टॉवर में अचानक भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि स्कूल बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्कूल की छत पर लगे टावर में लगी आग, छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना के इस स्कूल में लगी आग ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में लगे टॉवरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अब लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

    पावर यूनिट में भीषण आग

    घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मेडिकल बगीचा स्थित सीएस कॉन्वेंट स्कूल की है, जहां टॉवर की पावर मशीन में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने बैटरी और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुआं उठता दिखाई देने लगा। आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।

    फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग  

    सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम शिवानी पांडे, तहसीलदार जीएस बैरवा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास की इमारतों तक फैल सकती थी।

    ये भी पढ़ें: माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का निधन : 1 करोड़ का था इनाम, रिम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

    टावर हटाने के लिए दिया था आवेदन 

    स्कूल की बिल्डिंग के नए मालिक प्रबल शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में यह संपत्ति खरीदी है और टॉवर हटाने के लिए आवेदन भी दिया था। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में टॉवर होना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। इसके साथ ही स्थानीय पार्षद ने भी रहवासियों की शिकायतों का हवाला देते हुए टॉवर हटाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts