PlayBreaking News

शराब के खिलाफ फूटा गुस्सा : पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, मुंह पर टेप चिपकाया, पुलिस ने जाकर छुड़ाया

बालाघाट जिले के बुढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने 76वें दिन भी प्रदर्शन किया। इसी गांव में शराबी पति को पत्नी द्वारा बिजली के खंभे से बांधने का मामला सामने आया। महिला ने पति को खंभे से बांधकर उसके मुंह पर टेप भी चिपका दिया।
Follow on Google News
पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, मुंह पर टेप चिपकाया, पुलिस ने जाकर छुड़ाया

बालाघाट। बुढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के 76वें दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शराब से परेशान एक महिला ने अपने पति को खंभे से बांध दिया। इतना ही नहीं, उसने पति के मुंह पर टेप भी चिपका दिया, ताकि वह हंगामा न कर सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति के शराब पीने से परेशान थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला लंबे समय से अपने पति की शराबखोरी से परेशान थी। पति आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। बताया जा रहा है कि वह आंदोलन स्थल पर पहुंचकर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में बाधा डाल रहा था और अभद्र व्यवहार कर रहा था। इससे नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें: रात होते ही बढ़ जाता है डर! गर्ल्स हॉस्टल में तांत्रिक गतिविधियों का आरोप, छात्राओं ने वार्डन को हटाने की मांग

शराब दुकान हटाने को लेकर 13 अप्रैल से धरना

गौरतलब है कि बुढ़ी में 13 अप्रैल से महिलाएं शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं। महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं और सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। आंदोलन में शामिल महिलाओं ने साफ कहा है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि शराब दुकान का तत्काल स्थानांतरण चाहिए। महिलाओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बाद अब बारिश में भी उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका संकल्प है कि जब तक शराब दुकान नहीं हटेगी, तब तक उनका संघर्ष भी नहीं रुकेगा। 

ये भी पढ़ें: बीच सड़क पर बोरिंग से मचा बवाल: तस्वीर वायरल; पार्षद बोले- मजबूरी थी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts