PlayBreaking News

दोस्तों के सामने बेइज्जत करने लगी थी पत्नी, पति ने कराया जानलेवा हमला; 6 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
दोस्तों के सामने बेइज्जत करने लगी थी पत्नी, पति ने कराया जानलेवा हमला; 6 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। बिलखिरिया इलाके में होली के दिन बाइक सवार दंपति का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में घायल महिला का पति भी शामिल है, जिसने यह पूरी प्लानिंग बनाकर पत्नी पर हमला करवाया था। पूछताछ में पता चला कि शादी के बाद महिला पति को उसके दोस्तों के सामने बेइज्जत करती थी, जिससे परेशान होकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को मारने की योजना बनाई थी। फिलहाल, घायल महिला का इलाज चल रहा है।

चेहरे पर रंग लगाकर आए थे बदमाश

पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत हेमंत सेंगर (26) निवासी गौरीशंकर आवासीय परिसर कटारा हिल्स ने की थी। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होली के दिन 25 मार्च को वह पत्नी मनीषा परमार के साथ खाना खाने के लिए बनारसी ढाबा गया था। ढाबा बंद होने के कारण दोनों बाइक से वापस घर की तरफ लौट रहे थे, तभी इंडेन गैस एजेंसी गोदाम के पास दो बाइकों पर सवार 5 लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास डंडे और धारदार नुकीली वस्तु थी। सभी युवकों के शरीर और चेहरे पर रंग लगा हुआ था।

बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी किया हमला

बाइक रोकते ही तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी मनीषा ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो दो युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, गर्दन और सीने में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। उसके बाद महिला के साथ दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। हेमंत ने राहगीरों की मदद से पत्नी मनीषा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल महिला से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बेहोशी के कारण बयान नहीं हो पाए। इसके चलते पुलिस ने पति हेमंत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर चाकूबाजी का मामला दर्ज किया था। बाद में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई थी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल की काल डिटेल और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की। फरियादी द्वारा बताई गई कहानी पर शक हुआ तो पुलिस ने हेमंत से दोबारा पूछताछ की। बारीकी से पूछताछ करने पर महिला के पति हेमंत ने तोते की तरह सब कुछ उगल दिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1774420760481956101

पत्नी को मारने दोस्त को दिए थे 50 हजार

हेमंत ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2024 को उसने मनीषा से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मनीषा दोस्तों के सामने ही उसकी बेइज्जती करने लगी, जिससे उसे बुरा लगने लगा था। इसलिए उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई और अपने दोस्त रवि प्रजापति को 50 हजार रुपए में हमला करवाने की बात कही। रवि ने इस काम में अपने दोस्तों अमन, नीलेश, जितेन्द्र और अरुण को भी शामिल कर लिया। घटना वाले दिन पांचों ने मिलकर हेमंत और उसकी पत्नी मनीषा को रास्ते में रोका और मारपीट की। हेमंत के साथ मामूली मारपीट की, जबकि मनीषा पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक, डंडे और अन्य हथियार बरामद किए हैं। ये भी पढ़ें-BHOPAL NEWS UPDATE : राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल के बेटे द्वारा दोस्तों के साथ दंपति और पत्रकार की पिटाई पर राजनीति तेज, पीसीसी चीफ पीड़ितों को लेकर पहुंचे थाने
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts