PlayBreaking News

आखिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर क्यों हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान? बढ़ाई सुरक्षा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक कड़ा किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भोपाल और दिल्ली दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश देर रात जारी किए गए।
Follow on Google News
आखिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर क्यों हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान? बढ़ाई सुरक्षा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाया गया है। उन्हें पहले से Z+ पसुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद से इस सुरक्षा को और एलिवेट किया गया है। खबर है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बारे में जानकारी जुटा रही है। बड़ा सवाल यह है कि शिवराज सिंह ISI के निशाने पर क्यों हैं? 

    Uploaded media

    भोपाल-दिल्ली के आवास पर निगरानी तेज

    शिवराज सिंह चौहान के भोपाल में  74 बंगला स्थित बी-8 आवास (मामा के घर) के चारों ओर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा, आवास के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी प्रवेश और एग्जिट पॉइंट पर जांच सख्त कर दी गई है, साथ ही आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। इसी प्रकार, दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का पुनः मूल्यांकन किया और अतिरिक्त बल तैनात किया, साथ ही सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।

    सुरक्षा इंतजाम सख्त करने के निर्देश 

    शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन खुफिया सूचनाओं के आधार पर इसे और बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर मध्य प्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को सुरक्षा इंतजाम और सख्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

    कल दिल्ली में थे शिवराज, आज भोपाल में

    शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे भोपाल आ गए थे। उन्होंने शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में कई युवाओं के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण जीवन रोपने जैसा है। भविष्य की पीढ़ियों को एक बेहतर वातावरण देने के लिए, आइये हम सब मिलकर पौधे लगाएं। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts