Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में धुत दूल्हे ने दी गाली तो लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

Follow on Google News
नशे में धुत दूल्हे ने दी गाली तो लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल दुल्हे ने अचानक स्टेज पर गालियां देनी शुरू कर दी। दूल्हे की यह हरकत देख दुल्हन हैरान थी। इसलिए दुल्हन ने तुरंत शादी करने से इनकार कर दिया।

इनकार के बाद थाने पहुंचा मामला

बता दें कि दुल्हा नशे में धुत था और गाली दी थी। इसलिए दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। काफी देर तक रिश्तेदारों और गांव वालों के बीच पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद मामला किशनी थाने पहुंचा, जहां घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही,  लेकिन कोई हल नही निकला दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही।

धूमधाम से हुई थी बारात की एंट्री

इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर से बारात मैनपुरी जनपद के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव बसंतपुर पहुंची थी। दूल्हा आमोद अपनी बारात लेकर मास्टर के घर आया था। बारात का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया था। नाच-गाने के साथ बारात ने धूमधाम से गांव में एंट्री ली थी।

बिना दुल्हन के लौटी बारात

जब दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बातचीत से कोई समाधान नहीं निकला तो बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। दुल्हन के परिवार ने साफ कह दिया है कि अब वे इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे और अपनी बेटी की शादी किसी योग्य लड़के से कराएंगे। ये भी पढ़ें- कटिहार : शराब तस्करी की नई ट्रिक, बुर्के में छिपाकर 17.1 लीटर शराब ले जा रही थी महिला, रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts