PlayBreaking News

क्या अब WhatsApp होगा पेड?जानिए सब्सक्रिप्शन प्लान की पूरी बात

WhatsApp में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Meta प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कुछ खास फीचर्स के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं। हालांकि सामान्य चैटिंग, कॉलिंग और बेसिक सुविधाएं पहले की तरह मुफ्त ही रहेंगी।
Follow on Google News
जानिए सब्सक्रिप्शन प्लान की पूरी बात
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अब तक WhatsApp दुनिया भर में मुफ्त मैसेजिंग ऐप के तौर पर जाना जाता है, लेकिन आने वाले समय में इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Meta कंपनी ने संकेत दिए हैं कि वह WhatsApp के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब यह  है कि हर यूजर को ऐप इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे।

    क्यों लाया जा रहा है सब्सक्रिप्शन मॉडल?

    Meta अब WhatsApp को कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है। इसी वजह से कंपनी नए-नए फीचर्स के साथ सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल कुछ हद तक YouTube जैसा हो सकता है, जहां फ्री यूजर्स भी ऐप इस्तेमाल करते रहेंगे, लेकिन प्रीमियम फीचर्स सिर्फ पैसे देने वालों को मिलेंगे।

    फ्री यूजर्स पर क्या होगा असर?

    सबसे बड़ी बात यह है कि आम यूजर्स के लिए WhatsApp बंद नहीं होगा। चैटिंग, कॉलिंग और बेसिक फीचर्स पहले की तरह मुफ्त ही रहेंगे। यानी आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए भी अपने दोस्तों और परिवार से बातचीत कर सकेंगे। लेकिन कुछ खास सुविधाएं सिर्फ प्रीमियम यूजर्स तक सीमित रह सकती हैं।

    प्रीमियम यूजर्स को मिल सकते हैं ये फीचर्स

    रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वालों को कई एक्स्ट्रा सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसमें स्टेटस में एड न दिखना एक बड़ा फायदा माना जा रहा है। इसके अलावा खास स्टीकर्स, नए ऐप थीम, तीन से ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा, ऐप आइकन बदलने का ऑप्शन और अलग-अलग नोटिफिकेशन टोन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। आने वाले समय में कंपनी इसमें और सुविधाएं भी जोड़ सकती है।

    क्या चैट करने के लिए भी देने होंगे पैसे?

    यह सवाल सबसे ज्यादा लोगों के मन में है। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि WhatsApp चैटिंग या कॉलिंग के लिए पैसे लेगा। बेसिक मैसेजिंग और कॉलिंग सुविधाएं मुफ्त ही रहेंगी। पैसे सिर्फ उन यूजर्स से लिए जाएंगे जो एड-फ्री और एक्स्ट्रा फीचर्स वाला अनुभव चाहते हैं।

    सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा?

    अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि WhatsApp का सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद रहेगा या नहीं। जब तक कंपनी इसकी कीमत और पूरी फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं करती, तब तक फैसला करना मुश्किल है। फिलहाल आम यूजर्स के लिए फ्री WhatsApp ही पर्याप्त माना जा रहा है, क्योंकि हर किसी को प्रीमियम फीचर्स की जरूरत नहीं होती।

    कब लॉन्च हो सकता है यह फीचर

    Meta ने अभी सिर्फ इतना बताया है कि वह WhatsApp के सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है। कुछ संकेत WhatsApp के बीटा वर्जन के कोड में भी देखे गए हैं। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फीचर धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंच सकता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts