Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पद्म पुरस्कार क्या होता?क्या है सिलेक्शन प्रोसेस, जानें भारत में किसे मिला था पहला अवॉर्ड

पद्म श्री पाने वाले लोगों को राष्ट्रपति की ओर से एक मेडल और सम्मान पत्र दिया जाता है। इसके साथ कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता, लेकिन देश में इसकी प्रतिष्ठा बेहद ऊंची मानी जाती है।
Follow on Google News
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस, जानें भारत में किसे मिला था पहला अवॉर्ड

देश में हर साल ऐसे लोगों को भारत सरकार सम्मानित द्वारा किया जाता है, जिन्होंने अपने काम, प्रतिभा और योगदान से समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ा हो। इन्हीं सम्मानित नागरिक पुरस्कारों में से एक है पद्म श्री, जिसे भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान माना जाता है। भारत सरकार ने इसकी शुरुआत साल 1954 में की थी। यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को दिया जाता है।

भारत के नागरिक सम्मानों की श्रेणी

  1. भारत रत्न
  2. पद्म विभूषण
  3. पद्म भूषण
  4. पद्म श्री

क्यों दिया जाता है पद्म श्री?

पद्म श्री का मकसद उन लोगों को पहचान देना है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान देकर समाज और देश को नई दिशा दी हो। कई बार ऐसे लोग भी इस सम्मान तक पहुंचते हैं, जो वर्षों से बिना ज्यादा प्रचार-प्रसार के लगातार काम कर रहे होते हैं।

यह पुरस्कार सिर्फ प्रसिद्ध हस्तियों तक सीमित नहीं है। गांवों में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, लोक कलाकार, वैज्ञानिक, शिक्षक, डॉक्टर या खिलाड़ियों को भी उनके योगदान के आधार पर यह सम्मान मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: CBSE री-इवैल्युएशन आवेदन की आज लास्ट डेट : बोर्ड बोला वेबसाइट में छेड़छाड़ हुई इसलिए तारीख बढ़ाई

पद्म श्री पाने के लिए क्या योग्यता होती है?

  • किसी क्षेत्र में लंबे समय तक उत्कृष्ट काम
  • समाज या देश के लिए विशेष योगदान
  • लोगों के बीच सम्मानजनक पहचान
  • अपने काम से दूसरों को प्रेरित करना
  • राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ना

कैसे होता है चयन?

पद्म पुरस्कारों के लिए आम लोग भी किसी व्यक्ति का नाम भेज सकते हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय के पास आए नामों की समीक्षा एक विशेष समिति करती है। यह समिति उम्मीदवारों के काम, उपलब्धियों और योगदान का मूल्यांकन करती है। अंतिम मंजूरी राष्ट्रपति की ओर से दी जाती है। इसके बाद हर साल गणतंत्र दिवस के आसपास पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की जाती है और बाद में राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित होता है।

Featured News

हाल में किन लोगों को मिला सम्मान?

हाल ही में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में फिल्म, खेल और संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें अभिनेता आर. माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, अभिनेता और कॉमेडियन सतीश शाह, दिग्गज अभिनेता ममूटी, मशहूर गायिका अलका याग्निक और हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र शामिल रहे।

पद्म श्री विजेताओं को क्या मिलता है?

पद्म श्री पाने वाले लोगों को राष्ट्रपति की ओर से एक मेडल और सम्मान पत्र दिया जाता है। इसके साथ कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता, लेकिन देश में इसकी प्रतिष्ठा बेहद ऊंची मानी जाती है।

सबसे पहले किन लोगों को मिला था पद्म सम्मान?

  • सत्येंद्र नाथ बोस ऐसे पहली शख्स थे जिन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था, वे प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री
  • नंदलाल बोस – भारतीय कला जगत की बड़ी हस्ती
  • जाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति
  • बालासाहेब गंगाधर खेर – बंबई प्रांत के पहले मुख्यमंत्री
  • वी. के. कृष्ण मेनन – राजनयिक और भारत के पूर्व रक्षामंत्री
  • जिग्मे दोरजी वांगचुक – भूटान के तीसरे राजा, जिन्हें भारत-भूटान संबंध मजबूत करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts