Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CBSE री-इवैल्युएशन आवेदन की आज लास्ट डेट :बोर्ड बोला वेबसाइट में छेड़छाड़ हुई इसलिए तारीख बढ़ाई

इस बार री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। शुरुआती 3 घंटे में ही करीब 1.26 लाख आवेदन आए थे। अनुमान है कि कुल परीक्षार्थियों में 7% से ज्यादा छात्र कॉपी दोबारा जांचवाना चाहते हैं
बोर्ड बोला वेबसाइट में छेड़छाड़ हुई इसलिए तारीख बढ़ाई

CBSE की ओर से 19 मई से आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले इसकी आखिरी तारीख 23 मई थी, लेकिन वेबसाइट में लगातार तकनीकी दिक्कतों के कारण बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 24 मई कर दिया। अब आखिरी दिन भी वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही।

छात्रों का कहना है कि पोर्टल खुलने में दिक्कत हो रही है, पेज बार-बार क्रैश हो रहा है और आवेदन पूरा करने के लिए कई बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है।

शुरुआती 3 घंटे में ही 1.26 लाख आवेदन आए

इस बार री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। शुरुआती 3 घंटे में ही करीब 1.26 लाख आवेदन आए थे। अनुमान है कि कुल परीक्षार्थियों में 7% से ज्यादा छात्र कॉपी दोबारा जांचवाना चाहते हैं, जबकि पिछले वर्षों में यह आंकड़ा 2-3% रहता था।2026 में सीबीएसई परीक्षा में 17.68 लाख छात्र शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak Case : फिजिक्स का पेपर लीक करने वाली मनीषा संजय हवलदार पुणे से गिरफ्तार

सिस्टम की 3 बड़ी परेशानियां

1. वेबसाइट क्रैश, लिंक तक नहीं मिला

छात्रों के मुताबिक, आवेदन का सीधा लिंक वेबसाइट पर नहीं दिख रहा था। कई छात्रों को सोशल मीडिया से लिंक ढूंढना पड़ा। लिंक खुलने पर ‘सर्विस नॉट अवेलेबल’ और बफरिंग जैसी दिक्कतें आती रहीं।

2. पेमेंट फेल, अजीब बिलिंग का मामला

एक विषय की कॉपी के लिए फीस 100 रुपए है, लेकिन कुछ छात्रों को 10 हजार से लेकर 3.5 लाख रुपए तक भुगतान का विकल्प दिखा। कई छात्रों का पेमेंट कटने के बाद आवेदन सबमिट नहीं हुआ। कुछ को पहले सफलता का मैसेज मिला, फिर शाम को रिफंड का संदेश आ गया।

3. लॉगिन और रजिस्ट्रेशन फेल

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करने पर सिस्टम आईडी ‘इनवैलिड’ बता रहा है। दोबारा रजिस्ट्रेशन करने पर ‘ऑलरेडी रजिस्टर्ड’ का संदेश आ रहा है। कई छात्रों को मोबाइल पर लॉगिन हो रहा है, लेकिन कंप्यूटर पर नहीं।

Featured News

छात्रों की बड़ी शिकायतें

  • पेज आगे बढ़ाने के लिए 10-10 बार रिफ्रेश करना पड़ रहा।
  • 3-4 दिन पहले आवेदन करने वालों को अब तक कॉपी नहीं मिली।
  • कुछ छात्रों ने ब्लर आंसर-शीट की तस्वीरें शेयर कर जांच पर सवाल उठाए।
  • एक छात्र ने दावा किया कि ₹300 का पेमेंट 4 बार फेल हुआ, लेकिन ₹3 का भुगतान स्वीकार हो गया।

शिक्षा मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सर्वर डाउन, पेमेंट फेल और धुंधली कॉपी जैसी शिकायतों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बोर्ड से जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

फर्जी सर्कुलर से बढ़ी चिंता

तकनीकी गड़बड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर वायरल हुआ, जिसमें री-इवैल्युएशन प्रक्रिया रद्द होने का दावा किया गया। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह सर्कुलर पूरी तरह फर्जी है।

ये जानना भी है जरूरी

आवेदन प्रक्रिया शुरू: 19 मई
बढ़ी हुई आखिरी तारीख: 24 मई
शुरुआती 3 घंटे में आवेदन: 1.26 लाख
कुल परीक्षार्थी: 17.68 लाख
री-इवैल्युएशन चाहने वाले छात्र: 7% से ज्यादा (अनुमानित)
मुख्य शिकायतें: साइट क्रैश, पेमेंट फेल, लॉगिन समस्या, कॉपी न मिलना

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts