Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी को ‘झालमुड़ी’ खिलाना पड़ा भारी!दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साव को पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा परिवार डर के साये में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ की बनी ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव अब जान से मारने की धमकियों से परेशान हैं। जो घटना कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी, वही अब दुकानदार और उसके परिवार के लिए डर और तनाव की वजह बन गई है। बिक्रम का दावा है कि, उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे हैं।

पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे धमकी भरे कॉल

बिक्रम साव का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से लगातार फोन कॉल और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि, इन धमकियों के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है। घर के लोग मानसिक तनाव में हैं और हर समय अनजान कॉल्स का डर बना रहता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय नंबरों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले लोग कौन हैं और उनका मकसद क्या है। अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

Breaking News

19 अप्रैल को अचानक दुकान पर रुके थे PM मोदी

पूरा मामला 19 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली के लिए झाड़ग्राम पहुंचे थे। सभा खत्म होने के बाद उनका काफिला वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीएम मोदी अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी बेच रहे बिक्रम साव की दुकान पर रुक गए। 

पीएम मोदी ने बिक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। खुद पीएम मोदी ने भी इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

Twitter Post

रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए बिक्रम

PM मोदी के दुकान पर रुकने के बाद बिक्रम साव अचानक सुर्खियों में आ गए। उनकी दुकान पर लोगों की भीड़ लगने लगी और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो, मीम्स और रील्स वायरल होने लगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी की जीत के बाद कई जगहों पर जश्न में भी ‘झालमुड़ी’ चर्चा का हिस्सा बनी। बिक्रम साव का नाम देशभर में पहचान बनाने लगा। लेकिन यही लोकप्रियता अब उनके लिए परेशानी बनती दिखाई दे रही है।

Featured News

PM मोदी और बिक्रम की बातचीत हुई थी वायरल

PM मोदी और बिक्रम साव की बातचीत उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जब बिक्रम ने पूछा था कि, प्याज डालूं?, तब पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था, जी, मैं दिमाग नहीं खाता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाने के बाद दुकानदार को 10 रुपए भी दिए थे। बिक्रम ने बाद में कहा था कि वह उस 10 रुपए के नोट को हमेशा संभालकर रखेंगे।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं बिक्रम

जानकारी के मुताबिक बिक्रम साव मूल रूप से गया के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी बेचकर परिवार चला रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल गई, लेकिन अब वही पहचान उनके लिए डर की वजह बन गई है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts