West Bengal Election 2026 :झारग्राम में मुख्यमंत्री ममता पर बरसे हिमंता...'दीदी कभी-कभी श्री राम भी बोला करो'

बंगाल चुनाव में पहले चरण के अंत में बयानबाजी का पारा चढ़ा हुआ है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारग्राम में जनसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अपने चिर परिचत अंदाज में हिमंता ने कहा कि दीदी कभी-कभी जय श्री राम भी बोला करो।
Follow on Google News
झारग्राम में मुख्यमंत्री ममता पर बरसे हिमंता...'दीदी कभी-कभी श्री राम भी बोला करो'

नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति पर सीधा प्रहार किया। अपने भाषण में सरमा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए धार्मिक नारों को लेकर सवाल उठाए। उनके बयान ने जनसभा में मौजूद लोगों के बीच जोरदार प्रतिक्रिया पैदा की।

जय जय श्री राम भी तो होना चाहिए

सभा के दौरान सरमा ने कहा, दीदी कभी-कभी ‘श्री राम’ का जाप भी किया करो। ‘इंशाअल्लाह’ भी कहा है, ‘खुदा हाफिज’ भी कहा है, लेकिन ‘जय जय श्री राम’ भी तो होना चाहिए; मगर दीदी के मुंह से आप ‘जय श्री राम’ कभी नहीं सुनेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ममता बनर्जी अपने भाषणों में इस नारे से दूरी बनाकर रखती हैं, जो उनके राजनीतिक सोच को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: आज थमेगा चुनावी शोर! क्या है ‘साइलेंस पीरियड’? क्यों 48 घंटे पहले थम जाता है प्रचार

राम मंदिर और वोट बैंक पर टिप्पणी

ममता बनर्जी पर हमला जारी रखते हुए सरमा ने कहा, राम जन्म भूमि मंदिर बना लेकिन कभी दीदी वहां नहीं गई। दीदी अपने भाषणों में ‘जय जय श्री राम’ इसलिए नहीं कहतीं, क्योंकि दीदी को लगता है कि प्रभु श्री राम के हाथों में वोट नहीं हैं। वोट सिर्फ ‘इंशाअल्लाह’ के हाथों में हैं, प्रभु श्री राम के हाथों में कोई वोट नहीं है। वो इंशाअल्लाह बोलें हमे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें सिखाना पड़ेगा कि कभी-कभी जय-जय श्री राम भी बोलना चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारग्राम में जनसभा कर चुके हैं, जहां उन्होंने स्थानीय अंदाज में लोगों से जुड़ने की कोशिश की थी।

दो चरणों में मतदान, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। पूरे राज्य की नजर अब 4 मई पर टिकी है, जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे और यह तय होगा कि सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी। 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव से पहले EC का एक्शन : 1200 करोड़ की नकदी, सोना- चांदी जब्त, PM मोदी पर लगे आचार संहिता के आरोप

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts