तमिलनाडु चुनाव से पहले EC का एक्शन :1200 करोड़ की नकदी, सोना- चांदी जब्त, PM मोदी पर लगे आचार संहिता के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि यह संबोधन दूरदर्शन, संसद टीवी और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी माध्यमों पर प्रसारित हुआ, जो चुनाव के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रचार जैसा प्रतीत होता है।
Follow on Google News
1200 करोड़ की नकदी, सोना- चांदी जब्त, PM मोदी पर लगे आचार संहिता के आरोप

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना-चांदी, फ्रीबीज, शराब और ड्रग्स जब्त किए। इसमें ₹169.85 करोड़ कैश और ₹650.87 करोड़ के कीमती धातु शामिल हैं। इसे चुनाव में धनबल और प्रलोभन पर रोक लगाने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

PM मोदी के संबोधन पर MCC उल्लंघन का आरोप

नरेंद्र मोदी के 18 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर दिए गए संबोधन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि चुनावी माहौल में इस तरह का संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है।

700 नागरिकों ने EC को लिखी शिकायत

पूर्व नौकरशाहों, एक्टिविस्ट्स और पत्रकारों समेत 700 से ज्यादा लोगों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस संबोधन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। लोगों का कहना है कि अगर किसी एक दल को ऐसे प्रचार का मौका मिलता है तो अन्य दलों को भी मौके मिलने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले TMC को झटका : I-PAC का ऑफिस बंद, 1300 कर्मचारियों को रोका गया

सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर उठा विवाद

शिकायत में कहा गया है कि यह संबोधन दूरदर्शन, संसद टीवी और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी माध्यमों पर प्रसारित हुआ, जो चुनाव के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रचार जैसा प्रतीत होता है। साथ ही अन्य दलों को समान समय देने की मांग भी उठी है।

ममता और राहुल के तीखे राजनीतिक आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने भाजपा पर रिमोट कंट्रोल सरकार बनाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 'कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए…' पहलगाम बरसी से पहले पाकिस्तान को सेना का सख्त संदेश, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद

विजय के हलफनामे पर मद्रास हाई कोर्ट का नोटिस

मद्रास हाई कोर्ट ने विजय के खिलाफ याचिका पर चुनाव आयोग और आयकर विभाग को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उनके संपत्ति विवरण में करीब 100 करोड़ रुपये का अंतर है।

Featured News

नामांकन प्रक्रिया पूरी, हजारों आवेदन खारिज

कुल 7,600 नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 4,902 स्वीकार किए गए, जबकि 2,347 नामांकन खारिज कर दिए गए। 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। एमके स्टालिन, एडप्पादी पलानीस्वामी समेत कई बड़े नेताओं के नामांकन स्वीकार हो गए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts