PlayBreaking News

Honey Trap Case : मुरैना में फर्नीचर कारोबारी को ब्लैकमेल वाली मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम गिरफ्तार

मुुरैना जिले में जौरा के फर्नीचर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली आरोपी भाजपा नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कारोबारी की सोने की अंगूठी बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
Follow on Google News
 मुरैना में फर्नीचर कारोबारी को ब्लैकमेल वाली मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भाजपा नेत्री

मुरैना। जौरा के एक फर्नीचर कारोबारी को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर उससे जबरन रुपए और सोने की अंगूठी छीनने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से व्यापारी से छीनी गई सोने की अंगूठी बरामद कर ली है।

एसी फिटिंग और फर्नीचर सेट करने के बहाने बुलाया था

जानकारी के अनुसार, 10 मई को जौरा निवासी फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को सोनम कुशवाह एवं उसके साथियों ने एसी फिटिंग और फर्नीचर सेट करने के बहाने मनीष पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर सोनम कुशवाह, उसके दो पुरुष साथी और एक महिला सहयोगी ने व्यापारी के साथ मारपीट की तथा उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: प्यार के लिए महजबीन बनी लक्ष्मी : बरेली की युवती ने धर्म बदला, अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधी

10 लाख रुपए की मांग की गई

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपए की मांग की और उसकी जेब से 5 हजार रुपए नकद तथा सोने की अंगूठी छीन ली। इसके बाद रमेश शिवहरे ने जौरा थाने में सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन और मीरा कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में संदीप और सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह फरार चल रही थी।

कैलारस जाने की सूचना पर सोनम की गिरफ्तारी

सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से कैलारस की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जौरा क्षेत्र में बस को रुकवाकर उसे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से व्यापारी की सोने की अंगूठी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने सोनम कुशवाह को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें: मर्डर वाली मोहब्बत...! ऑफिस में घुसकर युवती की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदा; आरोपी ने खुद को भी किया घायल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts