PlayBreaking News

रीवा:जन्नत और खिलौनों का लालच देकर बड़े पापा ने की दरिंदगी, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही 6 साल की मासूम

रीवा में एक मासूम बच्ची को जन्नत और खिलौनों का लालच देकर उसके बड़े पापा ने दरिंदगी का शिकार बनाया जिसके बाद वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
Follow on Google News
जन्नत और खिलौनों का लालच देकर बड़े पापा ने की दरिंदगी, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही 6 साल की मासूम

रीवा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही बड़े पापा ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने बच्ची को जन्नत घुमाने और खिलौने दिलाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है। 

घर में खेल रही थी मासूम

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि छह वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसका बड़ा पापा वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहलाते हुए कहा कि बेटा मेरे पास आओ, मैं तुम्हें जन्नत घुमाने ले चलूंगा। वहां बहुत अच्छे-अच्छे खिलौने मिलते हैं तुम्हें डॉल से लेकर स्पोर्ट्स कार तक दिलाऊंगा। जैसे ही वह उसके पास गई दरिंदे ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़ें: डिंडौरी के बदगिरि घाट पर हादसा : पिकअप पलटने से महिला मजदूर की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

एक दर्जन से ज्यादा क्रिमिनल केस

पुलिस ने बताया कि मासूम की अस्मत लूटने वाला आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: हरित सहकार अभियान: सीएम डॉ. यादव बोले- सहकारी समितियों के माध्यम से पूरे प्रदेश में लगाएंगे एक लाख पौधे

पुलिस की कई टीमें लगातार दे रही दबिश

रीवा नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि पीड़िता का संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts