PlayBreaking News

स्लिम दिखने वालों में क्यों बढ़ रहा है Visceral Fat? जानिए खतरनाक सच

क्या आप दुबले-पतले हैं और खुद को पूरी तरह फिट मानते हैं? एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर के अंदर जमा विसरल फैट (Visceral Fat) कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। यह हिडन फैट डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर और हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है। जानिए इसके संकेत और इसे कम करने के आसान उपाय।
Follow on Google News
स्लिम दिखने वालों में क्यों बढ़ रहा है Visceral Fat? जानिए खतरनाक सच

क्या आप भी एक दम स्लिम हैं और सोचते हैं कि आपके शरीर में कोई फैट नहीं है, तो इस बार आपकी सोच बिल्कुल गलत है, अक्सर लोग मानते हैं कि जो व्यक्ति दुबले-पतले और फिट दिखते हैं, उसके शरीर में फैट नहीं होगा। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा जरूरी नहीं है। कई लोगों के शरीर के अंदरूनी अंगों के आसपास खतरनाक फैट जमा हो जाता है, जिसे विसरल फैट (Visceral Fat) कहा जाता है।

मेडिकल भाषा में ऐसे लोगों को 'Thin Outside, Fat Inside' कहा जाता है। यानी व्यक्ति बाहर से स्लिम दिख सकता है और उसका बीएमआई भी सामान्य हो सकता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी, ज्यादा शराब पीने या स्मोकिंग की वजह से शरीर के अंदर धीरे-धीरे फैट जमा होने लगता है।

विसरल फैट क्यों है खतरनाक?

डाइटिशियन एलिसन क्लार्क के मुताबिक, कमर और पेट के आसपास जमा होने वाला फैट अक्सर विसरल फैट हो सकता है। यही वजह है कि कई बार दुबले दिखने वाले लोगों में भी पेट बाहर निकला हुआ दिखाई देता है। इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. जेन्ना मैकिओची बताती हैं कि शरीर के हाथों, पैरों और त्वचा के नीचे जमा फैट को सबक्यूटेनियस फैट कहा जाता है, जो अपेक्षाकृत कम नुकसानदायक माना जाता है। वहीं, विसरल फैट सीधे लिवर, आंत और अन्य महत्वपूर्ण अंगों के आसपास जमा होता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम काफी बढ़ सकते हैं।

हिडन फैट से होने वाली प्रमुख समस्याएं

  • टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
  • शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
  • फैटी लिवर डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है।
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।
  • हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह छिपा हुआ फैट सिर्फ वजन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिसर्च के अनुसार, अधिक विसरल फैट फैटी लिवर डिजीज का संकेत भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सेहत का पावरहाउस है मोरिंगा : रोज इसके पत्ते खाने से दूर होंगी ये बीमारियां, जानिए इसके बड़े फायदे

कैसे पहचानें कि शरीर में हिडन फैट बढ़ रहा है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल वजन देखकर किसी की फिटनेस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अगर किसी व्यक्ति की कमर का आकार लगातार बढ़ रहा हो, पेट बाहर निकल रहा हो या वह लंबे समय तक बैठकर काम करता हो, तो यह अंदर जमा फैट का संकेत हो सकता है।

इन संकेतों पर जरूर ध्यान दें-

  • कमर का घेरा लगातार बढ़ना।
  • पेट का बाहर निकलना।
  • दिनभर बैठे रहने की आदत।
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी।
  • बार-बार थकान महसूस होना।

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि समय-समय पर कमर की माप जरूर चेक करनी चाहिए, क्योंकि यह विसरल फैट का पता लगाने का सबसे आसान तरीकों में से एक माना जाता है।

हिडन फैट को कम करने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के फैट को कम करने के लिए केवल सख्त डाइटिंग करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना ज्यादा जरूरी होता है। मेडिटेरेनियन डाइट, पर्याप्त नींद, रोजाना वॉक और नियमित एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है।

विसरल फैट कम करने के आसान उपाय

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें।
  • संतुलित और पौष्टिक भोजन करें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं।
  • मसल्स मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें।
  • लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित फिजिकल एक्टिविटी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और अंदर जमा खतरनाक फैट को कम करने में मदद करती है। इसलिए सिर्फ वजन पर नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी सेहत पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts