Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Hotel Fire News:आरोपी लवकेश पहले भी हो चुका है गिरफ्तार, बांग्लादेशियों के बनवाता था फर्जी दस्तावेज

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 21 लोगों की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए होटल मालिक लवकेश बजाज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी अब सामने आ गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह पहले भी फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट बनवाने के मामले में जेल जा चुका है।
आरोपी लवकेश पहले भी हो चुका है गिरफ्तार, बांग्लादेशियों के बनवाता था फर्जी दस्तावेज

नई दिल्ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि लवकेश बजाज का नाम एक ऐसे मामले में भी जुड़ा था, जिसमें बांग्लादेशी नागरिकों के लिए कथित तौर पर फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराए गए थे। इस खुलासे के बाद होटल अग्निकांड की जांच और भी गंभीर हो गई है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी पड़ताल कर रही है।

अग्निकांड में 21 लोगों की हुई थी मौत 

मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान जब पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो कई पुराने मामले सामने आए। इनमें फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का गंभीर मामला भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें: प्यार के लिए महजबीन बनी लक्ष्मी : बरेली की युवती ने धर्म बदला, अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधी

बांग्लादेशी नागरिकों के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जनवरी 2025 में पहाड़गंज थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी परिवार फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर इलाके में रह रहा है। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं और एक नाबालिग लड़का मिले थे, जो वैध भारतीय पहचान पत्र नहीं दिखा सके। जांच के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और पासपोर्ट भी बरामद किए गए थे। 

जांच में सामने आए फर्जी दस्तावेज

तलाशी के दौरान पुलिस को बांग्लादेशी और भारतीय पासपोर्ट के साथ कई आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र मिले थे। जांच में पाया गया कि अलग-अलग नामों और पतों पर बने दस्तावेजों में तस्वीरें एक जैसी थीं। अधिकारियों को शक हुआ कि पहचान बदलकर दस्तावेज तैयार किए गए हैं। बरामद बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड ने भी कई सवाल खड़े किए थे। 

ये भी पढ़ें: रीवा: जन्नत और खिलौनों का लालच देकर बड़े पापा ने की दरिंदगी, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही 6 साल की मासूम

15 दिन तिहाड़ जेल में बंद रहा था लवकेश 

दिल्ली पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से बसाने और उनके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले नेटवर्क में लवकेश बजाज की कथित भूमिका थी। इसी आधार पर उसे धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 15 दिनों तक तिहाड़ जेल में बंद रहा और बाद में अदालत से जमानत पर बाहर आया। यह मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts