IPS-SPS Transfer :मप्र के 8 IPS और 66 एडीशनल एसपी के तबादले, आयुष जाखड़ और अनु बेनीवाल जबलपुर जाएंगे

भोपाल। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत वर्ष 2022 बैच के 8 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों और 66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के साथ विवाद में आए करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के साथ ही अनु बेनीवाल को भी ग्वालियर से जबलपुर पदस्थ किया गया है। अधिकारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
इन 8 आईपीएस का हुआ तबादला
अनु बेनीवाल, एएसपी ग्वालियर से एएसपी जबलपुर
ओमप्रकाश, एसडीओपी लांजी से एसीपी-3 इंदौर
करणदीप, एसडीओपी बैहर से एएसपी उज्जैन जिला
आयुष जाखड़, एसडीओपी करैरा से एएसपी जबलपुर
गौरव पांडेय, एसडीओपी सिंगरौली से एएसपी सतना
मिनी शुक्ला, एसडीओपी नरसिंहगढ़ से एसीपी-2 भोपाल
राज कृष्णा, एसडीओपी सबलगढ़ से एएसपी महू इंदौर
सुजावल जग्गा, सीएसपी धार से एएसपी जिला ग्वालियर
राज्य पुलिस सेवा के 66 अफसरों के तबादले
शुक्रवार शाम को ही एक साथ 66 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें इंदौर एसीपी प्रमोद सोनकर को भोपाल ग्रामीण एडीशनल एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भोपाल के एडीडीसीपी मलकीत सिंह को ईओडब्ल्यू भोपाल, गुना एएसपी मानसिंह को एसपी एसटीएफ भोपाल और मनु व्यास एआईजी रीवा से पीएचक्यू पदस्थ किए गए हैं।
देखें पूरी सूची



















