Horoscope of The Week From 5 To 11 August 2024 : मीन वाले मोबाइल वॉल पेपर पर दौड़ते हुए सफेद घोड़े लगाएं, लाभ होगा

Weekly Tarot Horoscope Predictions : हमारे जीवन में राशियों का बड़ा महत्व है। टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल इस हफ्ते राशियों का भविष्य बता रही हैं। यह 5 से 11 अगस्त, 2024 तक अपना असर दिखाएगा। यह राशिफल जोडियक साइन यानी जिस माह में आपका जन्म हुआ है, उस पर आधारित है।
Aries ( मेष ) ♈: (March 21 – April 19)
यह सप्ताह सुख-समृद्धि से भरपूर होगा। जीवन में कोई नई शुरुआत हो सकती है। शुभचिंतकों की सलाह से निर्णय लें। सूर्योदय के साथ उठें।
Taurus ( वृषभ )♉: (April 20 – May 20)
इस सप्ताह आपकी मेहनत का फल मिलेगा। लंबी यात्रा हो सकती। अपने अवचेतन में पूर्णता की एनर्जी विकसित करें। ग्राउंडिंग करें।
Gemini ♊( मिथुन ) : (May 21 – June 20)
यह सप्ताह मानसिक व शारीरिक अस्वस्थता दे सकता है। आर्थिक मामलों में निराशा हो सकती। सहायता मांगना पड़ेगा। श्रीसूक्त का पाठ करें।
Cancer ♋( कर्क ): (June 21 – July 22)
इस सप्ताह भावनाओं में रुखापन रह सकता है। प्लानिंग या निर्णय गलत, अपने बड़ों से मतभेद हो सकते हैं। अनाहत चक्र को हील करें।
Leo ♌( सिंह ) : (July 23 – August 22)
इस सप्ताह स्वयं के एक्शन पर नजर रखें। उद्देश्य पूर्ति के लिए गलत तरीके अपनाना तकलीफ देगा। अपनी सोच व एक्शन में बदलाव लाएं।
Virgo ♍( कन्या ) : (August 23 – September 22)
इस सप्ताह धार्मिक अनुष्ठानों या आयोजनों में समय देंगे। आपके फॉलोअर बढ़ेंगे। नैतिक मूल्य परिपक्व होंगे। 7 चक्र मेडिटेशन अवश्य करें।
Libra ♎ ( तुला ) : (September 23 – October 22)
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में तनाव होगा, आप दृढ़ रहें। कार्य की पूर्णता में संदेह होगा, किंतु आप सिर्फ एक स्टेप दूर हैं। यूनिवर्स से मार्गदर्शन लें।
Scorpio ♏( वृश्चिक ) : (October 23 – November 21)
यह सप्ताह समृद्धि देगा। रुके कार्यों में गति आएगी। करियर या व्यवसाय संबंधित निर्णय के लिए सही समय है। प्राणायाम द्वारा मन स्थिर करें।
Sagittarius ♐(धनु ) : (November 22 – December 21)
यह सप्ताह आनंद से पूर्ण होगा। लव लाइफ से खुशी मिलेगी। स्वयं की सराहना करना न भूलें। अपने व्यवहार में तरलता लाएं। शिव अभिषेक करें।
Capricorn ♑( मकर ) :(December 22 – January 19)
इस सप्ताह अध्यात्म पर ज्यादा ध्यान होगा। यह आत्ममंथन का समय है। स्वयं में आ रहे पॉजिटिव बदलाव का समर्थन करें। 7 चक्र मेडिटेशन करें।
Aquarius ♒( कुंभ ) : (January 20 – February 18)
इस सप्ताह निराशा व भय की स्थिति नजर आती है। कठिन परीक्षा का समय है, हिम्मत से काम लें। क्षमा प्रार्थना करें समाधान मिलेगा।
Pisces ♓( मीन ): (February 19 – March 20)
इस सप्ताह एक कर्म चक्र की समाप्ति और नई शुरुआत होगी। उत्साह, शक्ति महसूस करेंगे। मोबाइल वॉल पेपर पर दौड़ते हुए सफेद घोड़े लगाएं।
वीडियो भी देखें…
https://youtu.be/bc28a1JWMT0?si=j_kNr64p9YnS16ws
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए आप पीपुल्स अपडेट के यूट्यूब चैनल पर जाएं




















