Weekly Horoscope : विद्यार्थी, नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा भविष्यफल

Weekly Horoscope 26 November to 02 December 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा तथा आपके आत्मबल और मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्टदायक रह सकता है। आप में आलस और प्रमाद की अधिकता रहेगी, दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रह सकता है, पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य पर आप अपनी परेशानियों पर काबू पा लेंगे तथा आपके आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के योग बन रहे हैं तथा उनसे लाभ होने की भी पूरी संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है, संतान पक्ष के लिए चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्टदायक रह सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय को फिलहाल टाल देना ही उचित है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है, संतान को लेकर चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है, तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है, आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, पिता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में ओज रहेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। माता को लेकर चिंता रहेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय को टाल देना ही उचित है। संतान को लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा, आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है, पिता को लेकर चिंता रह सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के योग बन रहे हैं तथा उनसे लाभ होने की भी पूरी संभावना है। संतान को लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। पिता को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप अपनी परेशानियों पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्यबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बनेंगे। माता को लेकर चिंता रह सकती है। संतान पक्ष को लेकर कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कष्टपूर्ण रहने की संभावना है। पिता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्यबल में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय से लाभ होने की पूरी संभावना है। माता को लेकर चिंता रहेगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्टपूर्ण रह सकता है। अपने कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। लंबी दूरी की यात्राओं को टाल देना उचित है, यात्राएं कष्टपूर्ण रहेंगी। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा, परंतु आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे तथा उनसे लाभ होने की भी संभावना है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा तथा कुछ कष्टपूर्ण रहने की भी संभावना है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टपूर्ण रह सकता है। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।




















