Weekly Horoscope : इन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा सप्ताह, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 01 October to 07 October 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, आप खुद को ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे।पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से सुभिता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम दायक रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह परिश्रम वाला रह सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टपूर्ण रह सकता है।वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है।मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। संतान की तरफ से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कष्टपूर्ण है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह पदोन्नति के अवसर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए।कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव होगा। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं।दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह साधारण है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव हो सकता है।कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे। इस सप्ताह आपको व्यर्थ के अभियान और लड़ाई झगड़ों से स्वयं को दूर रखना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त को टाल दें। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए।तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें। वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से असहयोग की भावना रहेगी। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण है।





















