राहत के साथ-साथ चिंता भी!अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

वाशिंगटन DC में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान हुई अचानक फायरिंग से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। इस घटना के बीच राहत की बात यह रही कि प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित सभी प्रमुख नेता सुरक्षित बताए गए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप और अन्य नेताओं की सुरक्षा की खबर राहत देने वाली है।
अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'
प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप-पीेएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC के हाई-प्रोफाइल डिनर में अचानक फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। यह घटना उस वक्त हुई जब इवेंट में राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेता, पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मेहमान मौजूद थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गईं।

PM नरेंद्र मोदी का बयान- राहत की सांस मिली

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं।

PM मोदी ने अपने संदेश में कहा यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और इसकी एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। उनका यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

Twitter Post

कैसे बिगड़ा माहौल- अचानक गूंजी गोलियों की आवाज

जानकारी के मुताबिक, वाशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित एक बड़े इवेंट के दौरान अचानक फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई दीं। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, एक के बाद एक 5 से 8 तेज आवाजें आईं, जिससे पूरा माहौल डर और दहशत में बदल गया।

कुछ ही सेकंड में सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। सीक्रेट सर्विस के एजेंट तेजी से बैंक्वेट हॉल में पहुंचे और लोगों को तुरंत नीचे झुकने और सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: गोलियों के बीच घिरे ट्रंप! वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?

टेबल के नीचे छिपे VIP गेस्ट

जैसे ही आवाजें तेज हुईं, वहां मौजूद मेहमानों में घबराहट फैल गई। कई लोग अपनी कुर्सियों से उठकर टेबल के नीचे छिप गए।
सिक्योरिटी ने स्थिति को संभालते हुए पूरे हॉल को खाली करवाना शुरू किया। लोग तेजी से बाहर निकाले गए, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें दोबारा अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

ट्रंप से लेकर कैबिनेट तक VIP मौजूदगी

इस इवेंट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। यह इवेंट अमेरिकी मीडिया और व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स के वार्षिक डिनर से जुड़ा हुआ था, जहां पत्रकार, राजनेता और सेलेब्रिटी एक साथ शामिल होते हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। नेशनल गार्ड और सीक्रेट सर्विस की टीमें मौके पर तैनात कर दी गईं।
आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

अब तक रहस्य बना हुआ है कारण

अधिकारियों ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध शूटर की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Oil War शुरू! अमेरिका ने चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, 40 से ज्यादा जहाज भी ब्लैकलिस्ट; ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला

नया बॉलरूम बनाने की घोषणा

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि व्हाइट हाउस में एक नया हाई-सिक्योरिटी बॉलरूम बनाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मौजूदा जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, इसलिए नया हॉल ड्रोन-प्रूफ और बुलेटप्रूफ ग्लास जैसी आधुनिक तकनीक से लैस होगा। यह बॉलरूम करीब 90,000 स्क्वेयर फीट का होगा और बड़े सरकारी आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts