PlayBreaking News

विराट कोहली ने IPL में 2 बड़े रिकॉर्ड्स बनाएं :800 बाउंड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज, 300 छक्के भी पूरे

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 58 जीत दर्ज कर इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। KKR ईडन गार्डन्स पर 55 जीत के साथ दूसरे और CSK चेन्नई में 53 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Follow on Google News
800 बाउंड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज, 300 छक्के भी पूरे

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली ने IPL में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपने 800 चौके पूरे किए और ऐसा करने वाले लीग के पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि अपने करियर की 266वीं पारी में हासिल की, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दिखाता है।

कोहली के कुल 807 चौके हुए

कोहली ने अब तक लीग में कुल 807 चौके लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में कोहली के बाद शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने अपने IPL करियर में 768 चौके लगाए हैं। हालांकि धवन इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड अभी भी टॉप खिलाड़ियों में शामिल है। जिसके चलते उनका नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Sachin : अपर कट खेलने के लिए कभी प्रैक्टिस नहीं की, PAK के लिए 25 मिनट फील्डिंग, साईं बाबा की सलाह पर रखे घुंघराले बाल

9000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े के करीब पहुंचे कोहली

कोहली अब IPL में 9000 रन पूरे करने के भी बेहद करीब हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में और मजबूत हो जाएंगे। मौजूदा समय में उनका प्रदर्शन लगातार टीम के लिए अहम साबित हो रहा है। तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिनके नाम 663 चौके दर्ज हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा 653 चौकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे 522 चौकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

500 से ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों में सुरेश रैना भी शामिल

IPL में 500 से ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों में सुरेश रैना का नाम भी आता है, जिन्होंने अपने करियर में 506 चौके लगाए हैं। यह दिखाता है कि इस लीग में कुछ चुनिंदा बल्लेबाज ही लंबे समय तक दबदबा बना पाए हैं।

यह भी पढ़ें: टेनिस की नंबर-1 ‘शेरनी’ का फोटोशूट : सबालेंका बोलीं- मॉडल बन सकती थी, कोर्ट से बाहर बिल्कुल अलग इंसान

IPL 2026 में भी चौकों के मामले में टॉप पर कोहली

मौजूदा IPL 2026 सीजन में भी विराट कोहली सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। अब तक वे 33 चौके जड़ चुके हैं। उनके बाद संजू सैमसन 31 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

कोहली ने पूरे किए 300 छक्के, खास क्लब में शामिल

इस मैच में 81 रन की पारी खेलते हुए कोहली ने 4 छक्के लगाए और IPL में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • पहला स्थान- क्रिस गेल 141 पारी, (357) छक्के
  • दूसरा स्थान-  रोहित शर्मा 271 पारी, (310) छक्के
  • तीसरा स्थान- विराट कोहली 266 पारी, (306) छक्के
  • चौथा स्थान- एमएस धोनी 242 पारी 264 छक्के
  • पांचवा स्थान- एबी डिविलियर्स 170 पारी, 251 छक्के

RCB ने चिन्नास्वामी में दर्ज की 50वीं जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी 50वीं जीत दर्ज की। ऐसा करने वाली वह IPL की चौथी टीम बन गई है। टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। साथ ही विराट कोहली के इन- फॉर्म होने से टीम बड़े से बड़े टोटल को भी आसानी से चेज कर रही है। कोहली इस सीजन में तेज गति से रन भी बना रहे हैं।

Breaking News

मुंबई एक वेन्यू में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 58 जीत दर्ज कर इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। KKR ईडन गार्डन्स पर 55 जीत के साथ दूसरे और CSK चेन्नई में 53 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts